नमाज के दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार चलाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान शाहरुख (25) के रूप में हुई। पुलिस ने होंडा सिटी कार आनंद विहार इलाके से बरामद की है। चोरी की कार के साथ पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है। इसके साथ ही उसकी महिला मित्र को भी गिरफ्तार किया है। शाहरुख ने ही करीब एक हफ्ते पहले मधु विहार इलाके से यह कार चुराई थी। बुधवार को इस बेकाबू कार की चपेट में आने से तीन लोगों को चोटें आईं थी। वारदात के बाद आरोपित कारको आनंद विहार इलाके में छोड़कर फरार हो गया था।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal