झारखंड के किसानों को धान का उचित मूल्‍य मिलेगा: राहुल गांधी

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा कि गब्‍बर सिंह टैक्‍स से अदानी-अंबानी को फायदा हुआ। जहां देखो वहां मोदी का चेहरा दिखता है। मोदी के चेहरे को टीवी पर डालने के लिए अडानी और अंबानी को वो आपकी जमीन देते हैं, इसके बदले वे नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर डालते हैं।

कभी आपने किसान-मजदूर से मोदी को गले लगते किसी  ने नहीं देखा। लेकिन वे अंबानी से गले मिलते बराबर दिखते हैं। सिर्फ 15 लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ में जैसे धान के 2500 रुपये मिल रहे हैं, वैसे ही झारखंड के किसानों को भी धान का उचित मूल्‍य मिलेगा। दो लाख तक का कर्ज माफ करेंगे। जिसकी जमीन छिनी गई है, उनको मुआवजा के साथ ही जमीन वापस दिलाएंगे।

राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को भ्रष्‍ट बताते हुए कहा कि पूरे हिंदुस्‍तान में इनसे भ्रष्‍ट कोई आदमी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में गरीबों से जबरन जमीन छिन ली गई। यह कहीं से भी जायज नहीं है। राहुल गांधी यहां दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

वे सेवा विमान से नई दिल्ली से रांची पहुंचे। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बड़कागांव रवाना हुए। बड़कागांव में उन्‍होंने रामगढ़ विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी, बड़कागांव विस सीट से प्रत्याशी अंबा प्रसाद और हजारीबाग विस सीट से प्रत्याशी आरसी मेहता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com