भारत और चीन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. अब खबर ये है कि हिंद महासागर में चीन के कई युद्धपोत चक्कर लगा रहे हैं, हालांकि सूत्रों का कहना है कि चीन के ये युद्धपोत भारत की समुद्री सीमा के आसपास नहीं देखे गए हैं.
भूटान में चीनी सैनिकों से टकराव के बीच खबर है कि चीनी नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर में घूम रहे हैं. पिछले कुछ समय से इनकी उपस्थिति काफी बढ़ गई है. लेकिन भारतीय नौसेना के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो चीनी युद्धपोत हिंद महासागर में हैं. ये भारतीय समुद्री सीमा के आसपास दिखाई नहीं दिए हैं.
अभी अभी: इस सबसे बड़े कांग्रेसी नेता ने गर्भवती पत्नी संग मासूम बेटी को दी दर्दनाक मौत! मचा हड़कम्प
हिंद महासागर एक ‘ओपन’ समंदर हैं, जिसमें किसी भी देश के जहाज पैट्रोलिंग कर सकते हैं. साथ ही 2008 के बाद से बने अंतर्राष्ट्रीय एंटी-पायरेसी पैट्रोलिंग गठजोड़ के बाद से तो चीनी युद्धपोत हमेशा से अरब सागर और फारस की खाड़ी के आसपास गश्त लगाते रहते हैं.
अपने मर्चेंट शिप्स की सुरक्षा के मद्देनजर (बाकी बड़े देश जैसे अमेरिका इत़्यादि के भी युद्धपोत समुद्री डकैतों के खिलाफ यहां गश्त करते रहते हैं). लेकिन सूत्रों की मानें तो भारतीय नौसेना सभी चीनी युद्धपोत और पन्नडुबी जो हिंद महासागर में मौजूद होते हैं, उनपर नजर रखती है.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal