इस राशि के लिए मंगलमय होगा मंगलवार

मंगलवार (28 जून 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

इस राशि के लिए मंगलमय होगा मंगलवारमेष

मिलनसार व्यवहार के कारण सभी को अपना बना लेंगे। परिवार में अपनों का साथ पाकर खुश होंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग उच्च पद पा सकते हैं। कानूनी मामले सुलझेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ

व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी। परिवार में अपनों का प्रेम पाकर खुश होंगे। आज मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म का सहारा लेना होगा।

मिथुन

घर-परिवार में सभी लोग किसी विशेष बात से परेशान हैं। आपसी सहमति से रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावारण मिलने से खुश होंगे। कई दिनों से जिसका इंतजार कर रहे थे, आज सहज ही मिल सकता है।

कर्क

पारिवारिक जनों के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। विवाह योग्य जातक परिणय चर्चाओं में सफल होंगे।

सिंह

कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन पर धन खर्च होगा। भूमि-भवन के विवादों में विजय होगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या

अपने कर्म के प्रति सजग नहीं हैं। समय रहते संभल जाएं। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकमिज़्यों से विवाद संभव है। लौह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम है। किसी असहाय की मदद करनी होगी।

तुला

कार्यस्थल पर नई योजना लाभदायक रहेगी। पुराने साथियों के साथ समय बिता कर अच्छा लगेगा। कपड़े, हीरे और सौंदर्य प्रसाधन का व्यवसाय आपके लिए लाभदायक रहेगा। मांगलिक कार्यों में धन व्यय होगा।

वृश्चिक

आकस्मिक लाभ मिलने से रुके कार्यों में गति आएगी। समाज में आपकी कीर्ति, यश में वृद्धि होगी। धनकोश में इजाफा होगा। कला, रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

धनु

अपना मन अपने काम में लगाएं तो अच्छा होगा। व्यवसाय स्थल पर अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी होगी। कारोबार में नई योजना लाभकारी सिद्ध होगी। श्वास रोग से पीड़ित रहेंगे।

मकर

सोचते बहुत कुछ हैं पर करते कुछ नहीं। दूसरे के सहारे न रहें, खुद के बलबूते पर कार्य करें। अपने भविष्य के प्रति सजग हों। कई दिनों के बाद पूरे परिवार के लोगों से मिलना अच्छा लगेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

कुम्भ

नए कार्यों की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। जिद्दी स्वभाव मुसीबत में डाल सकता है। मित्रों के साथ यात्रा लाभप्रद रहेगी। रुका धन मिलने की उम्मीद है। विरोधी सक्रिय होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मीन

जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। किसी अधिकारी वर्ग से सहायता लेनी होगी। लोग आपके व्यवहार से नाखुश हैं। स्वयं को बदलने की जरूरत है। संतान से संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com