पंजाब में आम आदमी पार्टी में घमासान सांसद भगवंत मान और वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा के बीच जंग में तब्दील हो रहा है। कभी साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खाेलने वाले सांसद भगवंत मान और वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा अब आमने-सामने हैं। दोनों नेता एक-दूसरे पर खुलकर वार और पलटवार कर रहे हैं। मान ने खैहरा पर अाप को नुकसान पहुंचाने और अपने फायदे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में खैहरा गुट का कहना है कि मान आप को बर्बाद कर रहे हैं। वह पार्टी में फूट डाल रहे हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार और फिर अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग तस्करी मामले में आरोप लगाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के बाद खैहरा ने एक साथ आप नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला था। दोनों नेताआें ने पंजाब में आप को यहां के नेताओं और वर्कर्स से चलाने की मांग उठाई थी। भगवंत मान ने पार्टी के पंजाब प्रधान के पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal