आज होगा शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, बढ़ेंगे पांच मंत्री पद 
आज होगा शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, बढ़ेंगे पांच मंत्री पद 

आज होगा शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, बढ़ेंगे पांच मंत्री पद 

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को होगा। मंत्रिमंडल में अभी 5 जगह खाली हैं। माना जा रहा है कि अगले 10 महीने के लिए शिवराज 5 विधायकों को मंत्री बनाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर के विधायक जालम सिंह पटेल को मंत्री बनाया जा रहा है। जालम पूर्व केंद्रीय मंत्री और मणिपुर के प्रभारी प्रह्लाद पटेल के भाई हैं। प्रहलाद दमोह से सांसद भी हैं।जालम सिंह पटेल के अलावा नारायण सिंह कुशवाहा और बालकृष्ण पाटीदार को मंत्री बनाया जा रहा है।आज होगा शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, बढ़ेंगे पांच मंत्री पद 

इंदौर-अशोकनगर में से एक चुनेंगे

इनके अलावा दो अन्य विधायक भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें इंदौर के विधायक और अशोक नगर के विधायक गोपीलाल जाटव का भी नाम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इस समय प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव चल रहे हैं। 24 फरवरी को मतदान होना है। कोलारस और मुंगाबली सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी के तहत आती हैं।

विस्तार की अनुमति

माना जा रहा है कि राजस्थान के चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज को विस्तार की अनुमति मिली। दरअसल इन दोनों ही इलाकों में बीजेपी की हालत बहुत खराब है। जहां राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया को जनता ने सबक सिखाया है, वहीं मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने इलाके में खासे लोकप्रिय हैं। उपचुनाव में बीजेपी की जीत ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार मानी जाएगी।

इंदौर की मुश्किल

चर्चा यह भी है कि शिवराज को अपनी मर्जी से मंत्री चुनने की अनुमति हाईकमान ने नहीं दी है। वहीं इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच चल रहे शीत युद्ध के चलते मंत्री बनने को तरस रहे विधायक इस बार भी बाहर रह सकते हैं। चर्चा यह भी है कि कम से कम दो मंत्रियों की छुट्टी होगी। इनमें कुसुम महदेले और हर्ष सिंह के नाम सबसे ऊपर हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com