वाशिंगटन। अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत में हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। यह घटना पिट्सबर्ग से 80 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित मेलक्रॉफ्ट शहर के कार धोने के एक परिसर में हुई। गोलीबारी की वजह घरेलू विवाद को बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 28 वर्ष के एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। बुरी तरह जख्मी इस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह आधुनिक हथियारों से लैस था। उसके पास से एक अर्धस्वचालित एआर-5 गन, एक 9एमएम हैंडगन, एक 308-राइफल और सभी हथियारों की कई मैगजीन बरामद हुई हैं।
शुरुआत में पुलिस ने इस घटना में पांच लोगों के मरने की सूचना दी थी। लेकिन बाद में गोलीबारी के आरोपी की स्थिति स्पष्ट करते हुए चार लोगों के मरने की पुष्टि की गई। गोलीबारी के वक्त परिसर में मौजूद एक महिला ने ट्रक के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal