ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जोरदार पलटवार करते हुए उनकी तुलना जानलेवा ऑनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ से की है, जिस खेल के अंत में केवल मौत हाथ लगती है और कुछ नहीं मिलता है।
बीजद महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरुण साहू ने ओडिशा के युवाओं से अपील की कि वे अमित शाह से अलग ही रहें क्योंकि वह राजनीतिक ब्लू व्हेल हैं जो लोगों को गलत रास्ता बताते हैं। उन्होंने कहा “शाह असुरों की भाषा बोल रहे हैं।” इससे पहले दिन में शाह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘फुंका ट्रांसफार्मर’ बताते हुए कहा था कि पूरी तरह राज्य के विकास के लिए लोगों को बीजद सरकार को हटाना चाहिए।
ये भी पढ़े: इस जगह पर डॉक्टर नहीं बल्कि भूत प्रेत करते हैं मरीजों का इलाज!
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और और कहा कि राज्य की पटनायक सरकार एक ‘जले हुए ट्रांसफॉर्मर की तरह है जिसे जनता को उखाड़कर फेंक देना चाहिए ताकि राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके।
शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार एक बिजली कारखाने की तरह है, लेकिन बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफॉर्मर और दूसरे चीजों की जरूरत होती है। पटनायक सरकार एक ऐसा ट्रांसफॉर्मर है जो फुंक गया है। अगर ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है जो उसे बदल देते हैं। मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यहां का ट्रांसफॉर्मर उखाड़ फेंकिए।’’ उन्होंने यह भी कहा, “ओडिशा का विकास नवीन पटनायक के बूते की बात नहीं। यहां का विकास भाजपा ही कर सकती है।”
ये भी पढ़े: दुनिया की एक ऐसी जगह जहां खेलने की उम्र में बच्चे मां-बाप बन रहे हैं
शाह ने कहा,“ओडिशा में भाजपा की प्रगति से नवीन पटनायक की नींद उड़ गई है। उनको रात में भी कमल दिखाई देता है।” ओडिया बोलने में कथित अक्षमता को लेकर भी शाह ने पटनायक पर कटाक्ष किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal