अक्सर बच्चों को ये हिदायत दी जाती है कि ज्यादा मीठा खाने से उनके दांत खराब हो जाएंगे या उनके दांतों में कीड़ा लग जाएगा। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ऐसा बड़े लोगों के साथ नहीं होता है।

दांत में कीड़ा लग जाने पर सरसो के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने दांतों पर रगड़ें। रोजाना दिन में 2 बार करने से दांत के कीड़े साफ हो जाएंगे।
कीड़े लगने की वजह से अगर दांत में काफी दर्द भी रहता है तो उस जगह लौंग का तेल लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा निकलने के साथ दर्द भी तुरंत ठीक हो जाएगा।
कलौंजी के बीजों को कच्चा चबाने से भी दांत के कीड़े निकलकर दांत चमक जाते हैं।