बीजिंग के मेट्रों में इन दिनों महिलाएं अपने चेहरे, सीने, बांहों पर कंडोम चिपकाकर यात्राएं करते हुए देखी जा रहीं हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सभी कंडोम गुलाबी रंग के है। स्थानीय लोगों को ये अजीब ट्रेंड समझ में नहीं आ रहा है। लोग हैरान हैं उन्हें अपनी आंखो पर विश्वास नहीं हो रहा है। इन महिलाओं के साथ यात्राएं करने वाले बहुत से लोगों ने इनके साथ फोटो खिचवाएं और वीडियो बनाए।
दरअसल यह अजीब गतिविधि कोई चलन नहीं बल्कि एक पीआर स्टंट(प्रचार का तरीका) था और मेट्रों में कंडोम पहनकर घुमने वाली महिलाएं प्रोफेशनल माॅडल थी। ये माॅडल कंडोम बनाने वाली चीन की प्रमुख कंपनी डीएक्सकंडोम का प्रचार कर रहीं थीं। यह प्रचार कंपनी के नए उत्पाद ‘थिन कंडोम’ के लिए था। कंपनी का दावा है कि यह यह उत्पाद त्वचा के लिए अच्छा है।
इस पीआर स्टंट से काफी लोग खुश है तो वहीं समाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी आलोचना की है। आप भी इस पीआर स्टंट से जुड़े वीडियों को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं-
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal