जनकपुर में विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और महापौर जनकपुर रवाना हो चुके हैं। चंपत राय समारोह में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे।
जनकपुर में राम विवाह में शामिल होने के लिए अयोध्या से कुछ बाराती बुधवार को रवाना हुए हैं। विवाहोत्सव में राजा दशरथ की भूमिका में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के महासचिव चंपत राय शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
उनके साथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रोहित सिंह भी जनकपुर के लिए रवाना हुए हैं।
ये छह दिसम्बर को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होंगे। जनकपुर के रंगभूमि मैदान में छह दिसम्बर को भव्य विवाहोत्सव आयोजित होगा। चंपत राय भगवान श्रीराम के पिता के रूप में विवाह के लोकाचार को संपन्न कराएंगे। अयोध्या से 250 बराती पहले ही जनकपुर पहुंच चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal