UP: छह लाख करोड़ की परियोजनाओं के लिए जल्द होगा भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश सरकार अगले भूमि पूजन समारोह को अब तक का सबसे बड़ा निवेश आयोजन बनाने की तैयारी में है। औद्योगिक विकास विभाग और इन्वेस्ट यूपी की समीक्षा बैठकों में बताया गया कि लगभग छह लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं भूमि पूजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही निवेश की रफ्तार बनाए रखने के लिए सभी विभागों को 10 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है और विशेष रूप से डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में नई कंपनियों को आकर्षित करने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अगले तीन माह में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 50 बड़ी औद्योगिक इकाइयों और 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 500 मध्यम परियोजनाओं को प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे करीब एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

निवेश परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। वर्ष 2023 और 2024 में कुल 45 एलओसी जारी किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 70 एलओसी जारी हो चुके हैं। अब प्रत्येक माह 15 नई कंपनियों को एलओसी जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

वर्ष 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रदेश में हजारों निवेश परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ और उनके क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ी है। सरकार अब इसी गति को अगले चरण तक ले जाने की तैयारी कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com