UP: एआई की मदद से पकड़ा गया 25 साल से फरार अपराधी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने 25 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सैमुअल उर्फ सहदेव उर्फ अमितको दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी एक कार के ट्रैफिक चालान के माध्यम से हुई, जिसने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का सुराग दिया।

सैमुअल वर्ष 2002 में लूटकांड और युवती भगाने के मामले में वांछित था। अपराध की दुनिया में सक्रिय इस अभियुक्त ने प्रेम विवाह के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम और धर्म बदलकर कई बार पहचान छिपाई और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदले।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को दिल्ली में हुए एक वाहन चालान से महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस चालान के माध्यम से पुलिस को आरोपी के दिल्ली के प्रेमनगर, नागलोई क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद, तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जाल बिछाया और उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के समय, सैमुअल एक निजी स्कूल में शूटिंग रेंज टीचर के रूप में काम कर रहा था। 25 साल के लंबे फरार जीवन के दौरान उसने अपनी पहचान पूरी तरह से बदल ली थी, जिससे उसे पहचानना बेहद मुश्किल हो गया था।

पुलिस फिलहाल इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आरोपी अपनी फरारी के दौरान किन-किन जगहों पर रहा और उसने किन-किन लोगों से संपर्क रखा। इस मामले में आगे की जांच जारी है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने एक ऐसे अभियुक्त को सलाखों के पीछे पहुंचाया जो दशकों से कानून की गिरफ्त से बाहर था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com