देवभूमि उत्तराखंड चांदी सी चमक रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की सिलसिला जारी है। वहीं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शनिवार दोपहर बाद से गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का दौर जारी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की सिलसिला जारी है। वहीं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बता दें कि, गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी समेत ऊंची चोटियों में शनिवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई। जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की भारी बर्फबारी को देखते हुए गंगोत्री हाईवे पर सुक्की से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बर्फ के कारण हाईवे पर वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसलिए मात्र फोर बाई फोर वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
बडकोट में भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण, पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी का दौर जारी है। बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान के बीच हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है।
मां यमुना के शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि दोपहर बाद बर्फबारी शुरू होने से ठंड बढ़ गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal