प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।

एनडीए के घटक दलों के साथ मंगलवार को हुई बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। बैठक के बाद PM मोदी ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि NDA के 25 वर्षों की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। ये वह समय है, जब हमारा देश आने वाले 25 वर्षों में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कदम बड़ा रहा है। ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि NDA का मतलब है N-न्यू इंडिया, D- विकसित राष्ट्र, A- लोगों की आकांक्षा। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को NDA पर भरोसा है। सभी का विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनता है, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस और भाजपा के गठबंधनों का फर्क बताया
- पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक गठबंधनों की एक लंबी परंपरा रही है, लेकिन जो भी गठबंधन नकरात्मकता के साथ बने वह कभी भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रेस ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और सरकारें बिगाड़ीं।
- उन्होंने कहा कि 1988 में NDA का गठन हुआ था, लेकिन सिर्फ सरकारें बनाना और सत्ता हासिल करना NDA का लक्ष्य नहीं था। NDA किसी के विरोध में नहीं बना था, NDA किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था। NDA का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था।
- पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला करते हुए कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तब भी हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। हमने कभी जनादेश का अपमान नहीं किया। हमने सरकारों का विरोध करने के लिए कभी भी विदेशी मदद नहीं मांगी। हम विपक्ष में रहे लेकिन देश के विकास में न रोड़े अटकाए और न ही रूकावट बने।