PAN कार्ड वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, दूर हुई सबसे बड़ी परेशानी

PAN कार्ड वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, दूर हुई सबसे बड़ी परेशानी

अब आपको PAN कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, केंद्र सरकार ने एक नया एप पेश किया है जिससे PAN कार्ड बनवाया जा सकता है। इस एप का नाम ‘उमंग’ है। इस एप के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने से लेकर आधार और अन्य कई सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।PAN कार्ड वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, दूर हुई सबसे बड़ी परेशानी

आपको बता दें कि इस एप को दूरसंचार मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डेवलप किया है। इस एप के जरिए PAN कार्ड बनवाने के अलावा कई और काम भी किए जा सकते हैं। इस एप से यूजर्स कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। PAN कार्ड बनवाने के अलावा अगर यूजर चाहें तो आधार की जानकारी को इस एप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। आधार के बारे में लगभग सभी जानकारी आपको इस एप पर मिल जाएगी।
सबसे पहले एप को डाउनलोड करें। इसके बाद MyPAN सेक्शन में जाएं। नया PAN कार्ड अप्लाई करने के लिए फॉर्म 49ए को भरना होगा। इसके अलावा अगर आप पैन कार्ड की डिटेल्स में कोई बदलाव करना चाहते हैं MyPAN में जाकर CSF फॉर्म भरना होगा।

इसके साथ ही पैन कार्ड एप्लीकेशन स्टेट्स की जानकारी भी इस एप से ली जा सकती है।  वहीं, गैस सिलेंडर बुक करने के लिए अलग से एप इंस्टॉल करने की भी जरुरत नहीं है।

इसके जरिए भारत, इंडेन और एचपी के सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं। अगर यूजर पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो वो भी इस एप के जरिए संभव है। इसमें यूजर्स अपने ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी सेव रख सकते हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com