OTT पर फिर से फर्जीवाड़ा करेंगे शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज फर्जी 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स की तरफ से नए सीजन को लेकर जरूरी अपडेट दिया गया है, जिसके बारे में जानकर फैंस के चेहरे खिल जाएंगे।

सिनेप्रेमी अगर किसी वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें फर्जी 2 का नाम जरूर शामिल होगा। अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर इस सीरीज ने हाल ही में रिलीज के 3 साल पूरे किए हैं और इस खास मौके पर मेकर्स फर्जी सीजन 2 को लेकर गुड न्यूज दी है।

जो इस सीरीज पर एक अपडेट की तरह देखी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फर्जी 2 को लेकर क्या नई जानकारी सामने आई है, जो इस सीरीज की वापसी से जुड़ी हुई है।

फर्जी 2 पर आया अपडेट
10 फरवरी 2023 को शाहिद कपूर स्टारर फर्जी का पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। द फैमिली मैन जैसी धांसू वेब सीरीज बनाने वाली राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के की जोड़ी ने फर्जी को Yभी बनाया और ये सीरीज ऑडियंस को काफी पसंद आई। फर्जी की तीसरी सालगिरह के मौके पर राज एंड डीके की जोड़ी ने फर्जी सीजन पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

इससे ये साफ जाहिर होता है कि फर्जी 2 पर फिलहाल काम चल रहा है और जल्द ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी खत्म हो जाएगा और फर्जी 2 की रिलीज डेट की अनाउसमेंट कर दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले शाहिद कपूर भी फर्जी 2 से जुड़े जरूर अपडेट्स भी साझा कर चुके हैं और उन्होंने काफी समय पहले बताया था कि फर्जी 2 की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। इस सीरीज में उन्होंने सनी का दमदार किरदार अदा किया है। इतना ही नहीं फेककर के तौर पर भी उनका कैरेक्टर काफी लोकप्रिय हुआ।

फर्जी 2 कब हो सकती है रिलीज
वेब सीरीज फर्जी 2 की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस साल की मध्य में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com