OMG!! तो क्या इसलिए बचपन में सलमान की मां ने उन्हें फेंक दिया था कुएं में..

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाते हैं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपनी दबंग इमेज के चलते फेमस हैं।

 लेकिन इस इमेज के बावजूद वे अपने फैन्स के चहीते हैं। और इतना ही नहीं, सलमान भी अपने फैन्स का बेहद ख्याल रखते हैं। और इसलिए उनके फैन्स उन्हें प्यार से भाईजान कहते हैं। हाल ही में सलमान ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया है और सलामन ने इसी मौके पर अपने पनवेल फार्महाउस पर सभी के लिए एक शानदार पार्टी दी थी, जहां बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स शरीक हुए थे। उनके जन्मदिन पर उनके फैन्स ने भी खुशियाँ मनाई और उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
और इसी मौके पर उनके जीवन से जुडी और  भी कई बातें लोगों को पता चली, जो आजतक लोग नही जानते थे। आज हम आपको उनके बचपन का एक ऐसा ही किस्सा सुनाने जा रहे हैं।  सलमान के रिलेटिव्स के मुताबिक सलमान को बचपन में तैरने से बेहद डर लगता था। और यही डर उनपर हमेशा हावी रहता था। इसी डर के कारण एक दिन सलमान की मां ने उनके साथ कुछ ऐसा काम किया, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 
सलमान की मां सलमा खान ने एक दिन उनका तैराकी को लेकर डर निकलने के लिए उन्हें रस्सी से बांधा और पड़ोस के कुएं में फेंक दिया। ये तैराकी के क्षेत्र में उनका पहला स्विमिंग लेसन था। इसके बाद तो सलमान अक्सर कुएं में तैरने जाया करते थे और इसी तरह उन्होंने Swimming सीखी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com