फिल्म: बेफिक्रे
स्टारकास्ट : रणवीर सिंह,वाणी कपूर
डायरेक्टर : आदित्य चोपड़ा
क्रिटिक रेटिंग:3/5
बेफिक्रे फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रणवीर सिंहऔर वाणी कपूर पर बेस्ड है। यह फिल्म दिल्ली और पेरिस के इर्द गिर्द घूमती है। रणवीर यानी धरम गुलाटी और वाणी यानी शायरा गिल की मुलाकात पेरिस में होती है। रणवीर फिल्म में कैसेनोवा ब्वॉय बने हैं। यह दिल्ली से पेरिस जाकर स्टैंड अप कॉमेडी करता है। वहीँ, वाणी अपने पापा के साथ के रेस्टोरेंट में काम करती है। वह टूरिस्ट गाइड भी होती हैं।
दोनों के बीच अफेयर शुरु हो जाता है। हालांकि एक साल में इनका ब्रेकअप हो जाता है, क्योंकि दोनों ही कमिटमेंट से बचते हैं। उसके बाद दोनों को फिल्म में अलग-अलग पार्टनर मिलते हैं लेकिन दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए प्यार नहीं ख़त्म होता। आगे की कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख तो करना ही पड़ेगा।
डायरेक्शन: फिल्म में आदित्य चोपड़ा का डायरेक्शन गज़ब का है। आदित्य जहां फैमिली ड्रामा के लिए जाने जाते थे। वहीं, उन्होंने लोगों का माइंडसेट चेंज करने का फैसला किया। फिल्म में पेरिस जैसे खूबसूरत शहर को उन्होंने और भी ज्यादा सुंदर दर्शाया है।
फिल्म यूथ्स पर फोकस करती है। लेकिन आदित्य लव,रोमांस को और अच्छे ढंग से परोस सकते थे।
म्यूजिक : फिल्म का म्यूजिक बेहतरीन है। रिलीज़ से पहले ही इसके गाने ‘नशे सी चढ़ गयी’, ‘उड़े दिल बेफिक्रे’ सुपरहिट हो चुके हैं।
देखें या नहीं:
अगर आप रणवीर सिंह के फैन हैं और वाणी कपूर का हॉट लुक देखना चाहते हैं तो ये फिल्म ज़रूर देखिए। वहीं, फिल्म में रोमांस, लव, ब्रेकअप, किस्सिंग सीन दर्शकों को बाँधने में मदद ज़रूर करेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal