GOOGLE ने लॉन्च की Neighbourly App, जानिए कैसे आएगी आपके बड़े काम

सर्च इंजन कंपनी गूगल इन दिनों कुई नई चीजें पेश कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई नेबर्ली ऐप लॉन्च की है। यह ऐप कुछ ऐसी है जो आपको आपके आस-पास की जानकारी देगी। मुंबई और जयपुर के अलावा अहमदाबाद, कोयंबतूर और मैसूर में लॉन्च किए जाने के बाद अब इस ऐप को अब बेंगलुरू और दिल्ली में रोलाआउट किया गया है।

गूगल की नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है। यहां हम आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

जानें कैसे इस्तेमाल करें Neighbourly ऐप?

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जकर Neighbourly ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

2. इंस्टॉल करने के बाद जो स्क्रीन ओपन होगी उसमें Done पर टैप कर दें। इसके बाद मेन स्क्रीन पर जाकर ऐप ओपन करें।

3. ऐप ओपन होने के बाद उसका इंटरफेस कुछ ऐसा होगा। यहां आपको Find Local Questions का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें।

4. अब आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी। उन्हें Allow कर दें। इसके बाद आपके आपके आस-पास के एरिया को डिटेक्ट किया जाएगा। यहां आपको Continue as (Your name) का विकल्प आएगा इस पर क्लिक कर दें।

5. यहां आपके आस-पास के एरिया के बारे में कुछ यूजर्स ने सवाल पूछे होंगे। आप उनका जवाब दे सकते हैं। साथ ही सवाल पूछ भी सकते हैं।

6. यहां इन सवालों पर दिए गए जवाबों की भी लिस्ट दी गई होगी।

7. यहां आप एक से ज्यादा Neighbourhood भी एड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस ऐप को आने वाले हफ्तों में चेन्नई, हैदरबाद, पुणे और कोलकाता में भी शुरू किया जाएगा। अब तक ये ऐप भारत के सात शहरों में उपलब्ध है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com