आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा अब संगठन की सबसे निचली इकाई तक अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व का जोर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और घर-घर तक संगठन की पहुंच मजबूत करने पर है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं दौरा तय किया गया है, जहां कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 दिसंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार उनका प्रवास कुमाऊं में होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में नौ दिसंबर को पहुंचेंगे।
वहां से बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नौ व दस दिसंबर को उनका यह प्रवास होगा। अल्मोड़ा में होने वाले शक्ति केंद्र सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। मकसद ये है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा, ऊर्जा दी जाएगी, जिससे आगामी चुनाव में घर-घर तक पहुंच मजबूत हो सके।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal