पुर्तगाल और इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के अंतिम अभ्यास मैचों में अल्जीरिया पर 3-0 से और कोस्टा रिका पर 2-0 से जीत दर्ज की।
अल्जीरिया के खिलाफ मैच में पुर्तगाली से्ट्राइकर गोन्कालो गुइडेस ने दो गोल दागते हुए विश्व कप के मैच में प्लेइंग इलेवन के लिए दावा मजबूत किया। गुइडेस ने बर्नाडो सिल्वा के हैडर के जरिए मिले पास पर पहला गोल दागा। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मूव पर ब्रूनो फर्नांडेज ने दूसरा गोल दागा। गुइडेस ने रफेल गुइरेरो के क्रॉस पर अपना दूसरा तथा टीम का तीसरा गोल दागा। पुर्तगाल को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को स्पेन के खिलाफ करनी है।
इंग्लैंड ने लीड्स में हुए मुकाबले में कोस्टश रिका को 2-0 से परास्त किया। मार्कस रशफोर्ड और डैनी वेल्बैक ने इंग्लैंड की तरफ से गोल दागे। इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने शनिवार को नाइजीरिया पर 2-1 से जीत दर्ज करने वाली टीम में 10 परिवर्तन किए। इसके बावजूद इंग्लैंड टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। इंग्लैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत ट्यूनीशिया के खिलाफ 18 जून को करेगा जबकि कोस्टा रिका का पहला मैच 17 जून को सर्बिया से होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal