FBI की वॉन्टेड लिस्ट में एक और भारतीय युवक, फोन कॉल से लाखों डॉलर ठगने का आरोप

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल की तलाश शुरू कर दी है।

एफबीआई ने पटेल पर 2017 से 2021 के बीच कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। FBI का कहना है कि पटेल कानून से भाग रहा है, लेकिन उसके बारे में मिलने वाली किसी भी जानकारी को कार्रवाई योग्य माना जाएगा।

भारतीय नागरिक पर धोखाधड़ी का आरोप

एफबीआई ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल, जिसे केनी पटेल के नाम से भी जाना जाता है। इस शख्स की उम्र करीब 35 साल है और माना जा रहा है कि वह इलिनोइस और पेंसिल्वेनिया के बीच रह रहा है।

एजेंसी ने बताया कि पटेल एक फ्यूल स्टेशन पर अटेंडेंट के तौर पर काम करता था। उसने 2017 और 2021 के बीच कई लोगों को धोखा देकर उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर करवाने की साजिश रची।

एजेंसी ने बताया कि इन लोगों को आमतौर पर नकद और प्रीपेड डेबिट कार्ड  पूरे अमेरिका में अलग-अलग पतों पर पैसे भेजने के लिए राजी किया गया।

US में पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट

अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट केंटकी के पूर्वी जिले (लंदन, केंटकी) में पटेल के खिलाफ 22 जून, 2023 को संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उस पर मेल और वायर धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

FBI ने लोगों से अपील की है कि वे पटेल के बारे में कोई भी जानकारी अपने स्थानीय FBI कार्यालय या नज़दीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास के साथ साझा करें।

FBI ने कहा कि कई लोगों से फोन पर संपर्क किया गया और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि उनकी निजी जानकारी या पहचान किसी आपराधिक गतिविधि नहीं जोड़ी जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com