DEAF VILLAGE: 7 पीढ़ियों से यहां पर लोग इशारों में ही बात कर रहे हैं

INDONESIA: यहां के एक गांव बेंगकला में लोग बोलने की बजाय इशारों से बात करते हैं। इस गांव को DEAF VILLAGE के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव के निवासी पिछली 7 पीढिय़ों से मुंह से बोलने की बजाए हाथों के इशारों से ही बातें करते हैं।img_20161002083304

आश्चर्य की बात तो यह है कि सिर्फ गांव में रहने वाले ही नही बल्कि कई ऑफिसों में भी इसी तरह से हाथों के इशारों से ही कार्य चलता है। बाहरी लोग तो यहां कम ही आते हैं, इसलिये स्थानीय लोग ही यहां की सारी व्यवस्था संभालते हैं।इस सांकेतिक भाषा को काटा कोलोक कहा जाता है। यह सांकेतिक भाषा कई सौ साल पुरानी है।
इस गांव के अधिकतर लोग बोलने और सुनने में सक्षम नही हैं यहां यह समस्या सामान्य से 15 गुना अधिक है।यहां जन्म से ही बच्चे सुनने और बोलने की बीमारी से ग्रस्त होते हैं। यहां कि भौगोलिक स्थिति को इसका कारण बताया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com