राज्य

राहुल गांधी बोले : किसान हक की लड़ाई लड़े तो जेल जाता है

मध्यप्रदेश चुनाव के ऐलान से पहले ने ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी एमपी चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मुरैना पहुंचे हैं। वो यहां एकता परिषद के सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वो किसानों और आदिवासियों को संबोधित करेंगे। ADVERTISING inRead invented by Teads राहुल गांधी ने यहां किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, "जब हम सत्ता में थे तो हमने किसानों, आदिवासियों और दलितों को अधिकार दिए। लेकिन आज सरकार 10-15 उद्योगपतियों को हजारों एकड़ जमीन ऐसे ही दे रही है। वहीं राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण कानून का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून हम लाए थे। इसमें हमने प्रावधान किया था, किसानों से ही पूछकर जमीन ली जाएगी। इसके लिए किसानों को जमीन की बाजार भाव से चार गुना कीमत दी जाएगी।" कमलनाथ ने कहा : चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित कर रहा यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने यहां नीरव मोदी के सहारे केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने विजय माल्या का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि, "विजय माल्या बैंकों का 10 हजार करोड़ लेकर भाग गया। भागने से पहले उसने वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात की थी। लेकिन जानकारी होने के बाद भी उन्होंने पुलिस को नहीं बताया।" राहुल गांधी ने यहां भी राफेल डील की बात उठाई। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाए कि उन्होंने फ्रांस से कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कराए और ये डील अनिल अंबानी की कंपनी को दिलाई। दिन भर ढूंढते रहे बाघ के निशान, लोगों को फोटो दिखाई तो निकला ऐसा जानवर यह भी पढ़ें राहुल गांधी चंबल के अलावा महाकौशल क्षेत्र में भी दौरा करेंगे। वो शाम को जबलपुर जाएंगे। यहां ग्वारीघाट में पूजा करने के बाद वो शाम को रोड शो करेंगे।

मध्यप्रदेश चुनाव के ऐलान से पहले ने ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी एमपी चुनाव में जीत के लिए पूरा …

Read More »

दफ्तर पहुंचने में हुई देरी तो गढ़ दी ऐसी कहानी, लेकिन पकड़ा गया झूठ

एक युवती को सड़क पर घूमते देख कलेक्टोरेट का चपरासी कार्यालय लेकर आ गया। ऑफिस आने में लेट हुआ तो अफसरों से कहा 'युवती को आवारा लड़कों से बचाया है।" अफसरों ने चपरासी की पीठ थपथपाई और पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। दूसरे दिन बयान हुए तो चपरासी मुकर गया। रावजी बाजार पुलिस ने गुरुवार दोपहर छत्रपति शिवाजीनगर निवासी सुरेश वैष्णव की शिकायत पर 4 अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। वैष्णव ने बताया कि वह कलेक्टोरेट में चपरासी है। ADVERTISING inRead invented by Teads बुधवार सुबह ऑफिस जा रहा था। उसने केसरबाग रोड पर 4 युवकों को एक युवती से छेड़छाड़ करते देखा। उसने बाइक रोकी तो युवक भाग गए। युवती नाम-पता बताने में भी असमर्थ नजर आई तो वह उसे ऑफिस ले गया। वहां अफसरों को घटना बताई व चाइल्ड लाइन को सूचना दी। अफसर भी पहुंच गए। शून्य पर केस दर्ज कर जांच अन्नापूर्णा पुलिस को भेज दी। युवती को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। देर रात उसके परिजन थाने पहुंच गए। कमलनाथ ने कहा : चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित कर रहा यह भी पढ़ें दुकानदारों से पूछताछ : एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक शुक्रवार दोपहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दुकानदार, ठेलेवालों से पूछताछ में किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। चपरासी को थाने बुलाया और कहा कि अब सीसीटीवी फुटेज देखते हैं। इस पर वह टूट गया और बताया कि युवती से छेड़छाड़ नहीं हुई। वह तो ऑफिस आने में लेट हो गया था और पुलिस भी बगैर घटना के युवती की मदद नहीं करती। इसलिए छेड़छाड़ की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने बयान रिकॉर्ड किए हैं

एक युवती को सड़क पर घूमते देख कलेक्टोरेट का चपरासी कार्यालय लेकर आ गया। ऑफिस आने में लेट हुआ तो अफसरों से कहा ‘युवती को आवारा लड़कों से बचाया है।” अफसरों ने चपरासी की पीठ थपथपाई और पुलिस में केस …

Read More »

अंधेरी की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अंधेरी की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में शनिवार तड़के आग लग गई। ये आग इमारत के पांचवीं और छठी मंजिल पर लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में किसी के भी …

Read More »

प्रवीण तोगड़िया का भाजपा पर राम मंदिर मामले में वादाखिलाफी का आरोप

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर अयोध्या में राममंदिर का मुद्दा उठाते हुए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच का एलान किया है। तोगड़िया ने भाजपा पर राममंदिर मामले में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए देश के करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता व एएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तोगड़िया ने कहा कि हिमाचल के पालमपुर में वर्ष 1989 में भाजपा ने राममंदिर का प्रस्ताव पारित किया और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 1990 में सोमनाथ से अयोध्या रथयात्रा निकाली। जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो भाजपा ने कई पुराने कानून खत्म कर दिए। तीन तलाक, नोटबंदी, जीएसटी आदि मामलों में रातों रात फैसला कर लिए। एससी एसटी एक्ट के मामले में तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी पलटते हुए संसद में विधेयक पारित करा लिया, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के मामले को न्यायालय के भरोसे छोड़ दिया। डॉ तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने अपने लिए 500 करोड़ का कार्यालय बना लिया, लेकिन भगवान राम आज भी फटे तंबू में विराजमान हैं। डॉ तोगड़िया ने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे, जहां 23 अक्टूबर को जनसभा होगी। तोगड़िया ने कहा कि हिंदू अब इस सरकार पर भरोसा नहीं करेगा और अबकी बार हिंदू सरकार का नारा बुलंद करेगा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर अयोध्या में राममंदिर का मुद्दा उठाते हुए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच का एलान किया है। तोगड़िया ने भाजपा पर राममंदिर मामले में वादाखिलाफी करने …

Read More »

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आर्इं शोभा डे, जानिए नाना पाटेकर को लेकर क्या कहा

प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर विवाद में तनुश्री का समर्थन किया है। शोभा डे का कहना है कि अगर नाना पाटेकर निर्दोष हैं तो साबित करके दिखाएं। कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल में पहुंची शोभा डे ने तनुश्री की हिम्मत की दाद देते हुए कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुए अन्याय को बयां नहीं किया है। अगर वे एक बड़ी स्टार होती तो उनका समर्थन करने के लिए होड़ मची रहती। लेकिन ऐसा नहीं है। उनका कहना है कि तनुश्री ने दस साल पहले भी ये शिकायत की थी। तब उनकी आवाज को दबा दिया गया। जिससे तनुश्री का करियर खत्म हो गया। इसके साथ ही उन्होंने इस विवाद से किनारा काटने पर महानायक अमिताभ बच्चन के रवैये को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड की चुप्पी को बॉलीवुड कल्चर का हिस्सा करार दिया। इस दौरान जान्हवी प्रसाद, नमिता गोखले समेत तमाम लेखक साहित्यकार मौजूद रहे। कांग्रेस के साथ खड़े रहने का मिला इनाम यह भी पढ़ें क्या था पूरा मामला गौरतलब है कि हाल ही में तनुश्री दत्ता ने हॉलीवुड में चलने वाले एक आंदोलन की तर्ज पर खुलासा करते हुए बताया था कि दस साल पहले फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ ज्यादती की थीl जिसके बाद एकबार फिर ये मामला लाइमलाइट में दोबारा आ गया।

प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर विवाद में तनुश्री का समर्थन किया है। शोभा डे का कहना है कि अगर नाना पाटेकर निर्दोष हैं तो साबित करके दिखाएं।  कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल में पहुंची …

Read More »

पर्वतारोही बछेंद्रीपाल ने गंगा सफाई के लिए स्कूली बच्चों को किया जागरूक

भारत की महिला पर्वतारोही महिला बछेंद्री पाल ने अपने गंगा सफाई अभियान के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को गंगा का महत्व और उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने के साथ ही बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पर्वतारोही ने अपने गंगा स्वच्छता अभियान के दिन शनिवार को बछेंद्री पाल अपने आठ सदस्य दल के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां में पहुंची। यहां उन्होंने भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत स्वच्छ गंगा मिशन पर छात्र-छात्राओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने भारत और गंगा को स्वस्थ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव के साथ-साथ अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को विस्तार से उल्लेख करते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गंगा के स्वस्थ रहने से ही धरती पर जीवन बचा रहेगा, वरना गंगा नहीं बचेगी तो जीवन भी एक दिन नष्ट हो जाएगा। इसलिए पर्यावरण को बचाकर आने वाले पीढ़ी विरासत में स्वस्थ जीवन देने के लिए गंगा को साफ रखना पड़ेगा। संबोधन के बाद बछेंद्री पाल ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। दिल्ली के बाद अब देहरादून में आंदोलन करेगी भाकियू यह भी पढ़ें इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय चौधरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्राथमिक विद्यालय गाड़ोवाली के प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा, जूनियर हाई स्कूल गाड़ोवाली के प्रधानाचार्य ताहिर अली, बहादरपुर जट्ट के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रवींद्र रोड आदि मौजूद रहे। शाम को बदेंद्रीपाल ने पन्ना लाल इंटर कॉलेज में चल रहे प्रेरणा कोचिंग सेंटर के छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने गंगा और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिए।

भारत की महिला पर्वतारोही महिला बछेंद्री पाल ने अपने गंगा सफाई अभियान के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को गंगा का महत्व और उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की महत्वपूर्ण …

Read More »

… तो इसलिए पेट्रोल व डीजल की दरें घटाने से कतरा रही है पंजाब सरकार

केंद्र सरकार के बाद पेट्रोल व डीजल की दराें में कमी करने के बाद हरियाणा सहित कई राज्‍यों ने अपनी आेर से इनकी कीमतों में कटौती की। यहां तक की चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसमें अपनी ओर से कमी कर दी। ऐसे में पंजाब सरकार से भी राज्‍य में पेट्राेल और डीजल की कीमतों में कमी किए जाने की उम्‍मीद की जा रही है। लेकिन, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार इसको लेकर ऊहापोह की हालत में है। एेसे कुछ कारण है कि पंजाब सरकार यह कदम उठाने से हिचक रही है। खस्‍ता आर्थिक हालत से परेशान राज्‍य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रो कीमतों में 2.50 प्रति लीटर की कमी करने से करीब 2750 करोड़ रुपये सालाना का नुकसान होगा। ऐसे में दर में और कमी करने का फैसला लेना उसके लिए बेहद कठिन है। इसके साथ ही राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र ने बेहद चालाकी से राज्यों पर बोझ डाल दिया है। हरियाणा सरकार के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के भी पेट्रो कीमत में कमी करने से कैप्‍टन सरकार पर दबाव बढ़ा अब आप तक पंजाब सरकार पहुंचाएगी जाम, शराब कारोबार अपने हाथ में लेगी यह भी पढ़ें केंद्र अौर हरियाण्‍ाा सरकार द्वारा पेट्राेल व डीजल की दरें घटाने के बाद पंजाब में भी उपभोक्ताओं को कीमतें घटाए जाने की उम्‍मीद थी। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को राज्‍य के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व वित्त और टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की, लेकिन पेट्रोल व डीजल पर वैट कम करने के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका। दरअसल राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार फैसला नहीं कर पा रही है। पेट्रोलियम के दाम प्रति लीटर एक रुपये कम करने पर राज्य सरकार को साल भर में 1100 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। यह भी पढ़ें: दो यु‍वतियों में हुआ प्‍यार तो लिंग परिवर्तन करा शादी की, अब आई यह मुसीबत चंडीगढ़ में और 1.50 रुपये घटीं पेट्रो कीमतें, पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव यह भी पढ़ें मुक्खमंत्री ने अधिकारियों को वैट कम करने से राज्य के खजाने पर पडऩे वाले असर और दूसरे राज्यों के टैक्स का तुलनात्मक अध्ययन करके रिपोर्ट देने को कहा है। अब सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने वित्त और टैक्सेशन विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला लिया जा सकता है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के मुताबिक आशा है कि लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। वित्त और टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों की मीटिंग में तर्क दिया गया है कि केंद्र सरकार ने बेहद चालाकी से पेट्रोल में राहत का ज्यादातर बोझ राज्यों पर डाल दिया है। केंद्र ने पेट्रोलियम पदार्थों पर लगी स्पेशल एक्साइज ड्यूटी कम करने की बजाए 1.50 रुपये तक की एक्साइज ड्यूटी कम की है और एक रुपया पेट्रोल के बेस प्राइस में कम करने को पेट्रोलियम कंपनियों से कहा है। घर के बाहर से बच्चा गायब, बेदर्द पुलिस बुजुर्ग नानी से बोली- खुद खोज लो यह भी पढ़ें यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में और 1.50 रुपये घटीं पेट्रो कीमतें, पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव एक्साइज ड्यूटी में जो कमी की गई है उसमें से 42 फीसद हिस्सा राज्यों का भी कम होगा। केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में एकत्रित टैक्सों में 42 फीसद राज्यों को मिलता है। यानी 1.50 रुपये में से 63 पैसे राज्यों के खाते से जाएंगे। इसी तरह एक रुपये का बोझ पेट्रोलियम कंपनियों पर भी डाल दिया गया है। हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह सीनियर का हाल जानने पहुंचे खेल मंत्री, बेटी ने लगाई यह गुहार यह भी पढ़ें इसमें भी तीस पैसे राज्यों के खाते से जाएंगे क्योंकि बेस प्राइस पर 30 फीसद से ज्यादा वैट लगा हुआ है। मीटिंग में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार, चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एमपी सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें: संघर्ष ने इस महिला को बना दिया फौलाद, दूसरों की पीड़ा हर जीत रही मन एक बेसबॉल बैट से खेलते हैं ये 40 खिलाड़ी, फिर भी जीत लाते हैं मेडल यह भी पढ़ें पड़ोसी राज्यों का बढ़ेगा राजस्‍व पंजाब में रोजाना डीजल की 400 करोड़ लीटर और पेट्रोल की 200 करोड़ लीटर बिक्री होती है। हरियाणा व चंडीगढ़ में कीमतें कम न होतीं तो पंजाब में पेट्रोल की बिक्री 20 फीसद और बढ़ जाती। चंडीगढ़ व हरियाणा में पंजाब के मुकाबले पेट्रोल सात से नौ रुपये तक सस्ता है। मुख्यमंत्री ऑफिस यह मानता है कि टैक्स में कमी के कारण पड़ोसी राज्यों को रेवेन्यू ट्रांसफर होता है, लेकिन पंजाब में प्रति लीटर एक रुपये की कमी करने पर राज्य सरकार को साल भर में 1100 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। पंजाब की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार इस नुकसान को झेलने की स्थिति में नहीं है।

केंद्र सरकार के बाद पेट्रोल व डीजल की दराें में कमी करने के बाद हरियाणा सहित कई राज्‍यों ने अपनी आेर से इनकी कीमतों में कटौती की। यहां तक की चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसमें अपनी ओर से कमी कर …

Read More »

2 करोड़ से अधिक लोगों को राहत देने के लिए तैयार नहीं केजरीवाल, BJP ने बोला हमला

दिल्ली में पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने के लिए भाजपा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर लगातार दबाव बना रही है। उसका कहना है कि केजरीवाल को सिर्फ ट्वीट करके जनता से झूठी सहानुभूति जताने के बजाय उसे राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाने का एलान किया है। वह लोगों को मुख्यमंत्री व उनकी सरकार की हकीकत बताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी जबकि तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की है। कई राज्यों ने भी वैट में कमी की है जिससे लोगों को राहत मिली है। कई राज्यों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पांच रुपये तक की कमी हुई है। दिल्ली सरकार को इन राज्यों से सीखने की जरूरत है। अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी पेट्रोलियम पदार्थो पर वैट कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र पर सवाल तो उठाते हैं लेकिन खुद कुछ कोई कदम नहीं उठाते हैं। उन्हें दिल्लीवासियों के हित में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले वैट को कम करने के लिए किसी से अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं है। इसके बावजूद वह कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। एनसीआर में पहली बार दिल्ली में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि सिर्फ मौखिक सहानुभूति जताने और ट्विटर पर चिंता जताने से कुछ नहीं होगा। आज दिल्ली में पेट्रोल एनसीआर के अन्य शहरों से महंगा है। दिल्ली के लोग एनसीआर के शहरों में जाकर अपने वाहनों में तेल भरवा रहे हैं। इससे दिल्ली सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री के रवैये को देखते हुए वह जनता के बीच जाकर हकीकत बताएंगे। लोगों को बताएंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की कथनी व करनी में अंतर है। वह सिर्फ दूसरी पार्टी के नेताओं को अपशब्द बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। तेल की कीमतें कम होने के साथ सियासत तेज, केजरीवाल ने ट्वीट से किया हमला यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व AAP के नाराज विधायक कपिल मिश्रा ने भी वैट कम नहीं करने पर केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने दो सालों में पेट्रोल पर 12 फीसद वैट बढ़ाया, लेकिन अब लोगों को राहत देने के लिए इसमें वह कमी नहीं कर रहे हैं। मजबूरन लोग पड़ोसी राज्यों के शहरों में जाकर तेल भरवा रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने के लिए भाजपा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर लगातार दबाव बना रही है। उसका कहना है कि केजरीवाल को सिर्फ ट्वीट करके जनता से झूठी सहानुभूति जताने के बजाय उसे …

Read More »

IRCTC Scam: राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

IRCTC होटल घोटाला मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपस्थित अन्य आरोपियों को नियमित जमानत दे दी। सभी को एक लाख रुपये के निजि बॉन्ड पर जमानत दी गई है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपी RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत पर कोर्ट ने 19 नवंबर को तारीख तय की है। इस तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई होगी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों की जमानत का विरोध किया। सीबीआइ ने कहा था कि नियमित जमानत से जांच प्रभावित होगी, लेकिन कोर्ट ने तर्कों को खारिज करते हुए सभी को जमानत दे दी। इससे पहले शनिवार को सुबह राबड़ी देवी और बेटे तेजस्‍वी यादव दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्‍वी यादव को कोर्ट ने पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, शनिवार को होने वाली सुनवाई में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी पहुंचना था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी वजहों से उपस्थित नहीं हुए। सुनंदा पुष्कर मौतः पुलिस ने शशि थरूर के वकील को सौंपे दस्तावेज और सुबूत यह भी पढ़ें इन तीनों (लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव) को आरोपी के तौर पर शनिवार (6 अक्टूबर) को पेश होना था। बता दें कि पूरा मामला IRCTC के दो होटलों से जुड़ा है। आरोप है कि इन होटलों की देखभाल की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दिए जाने में नियमितताएं हुई थीं। आइआरसीटीसी घोटाले में ऐसे फंसे लालू प्रसाद व उनके परिजन - वर्ष 2006 में रेलवे ने रांची व पुरी स्थित अपने हेरिटेज बीएनआर के दो होटलों का टेंडर निकाला। - आरोप है कि इस कांट्रैक्ट के बदले लंबे समय तक रेलवे के दो हेरिटेज होटलों को लीज पर लेने वाले विनय कोचर व विजय कोचर ने पटना के बेली रोड स्थित अपनी दो एकड़ जमीन डिलाइट ग्रुप को सौंप दी। - डिलाइट ग्रुप की कंपनी राजद के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की है। - सीबीआइ का आरोप है कि पटना के बेली रोड स्थित यह दो एकड़ जमीन का बाजार मूल्य 32 करोड़ या उससे भी अधिक है। - लेकिन डिलाइट ग्रुप की मालकिन सरला गुप्ता को यह जमीन केवल 65 लाख रुपये में दे दी गई। - 2011 में डिलाइट ग्रुप के शेयर लालू प्रसाद के परिजनों को दे दिए गए। - 2014 में लालू प्रसाद के परिजनों को डिलाइट ग्रुप का मालिकाना हक मिल गया। - 6 फरवरी, 2014 को लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और छोटे पुत्र तेजस्वी यादव इस कंपनी के डायरेक्टर बनाए गए। - 26 जून, 2014 को लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की बेटी चंदा भी इस कंपनी की डायरेक्टर बनाई गई। - फिर 5 अगस्त, 2014 को लालू-राबड़ी की अन्य बेटी रागिनी को भी डिलाइट ग्रुप का डायरेक्टर बनाया गया। - 14 फरवरी, 2017 को डिलाइट ग्रुप का नाम बदलकर लारा कर दिया गया। - लारा प्रोजेक्ट कंपनी में पहले लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, और बेटे तेजस्वी यादव का नाम था। - बाद में लालू ने इस कंपनी से अपना नाम हटा लिया। - सीबीआइ द्वारा लालू व उनके परिजनों के खिलाफ आइआरसीटीसी घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले कोचर बंधुओं की दी हुई पटना के बेली रोड पर दो एकड़ के इसी भूखंड पर बिहार के सबसे बड़े मॉल का निर्माण चल रहा था।

IRCTC होटल घोटाला मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपस्थित अन्य आरोपियों को नियमित जमानत दे …

Read More »

 बड़ा खुलासा:ऐसे की जाती थी IRCTC की वेबसाइट हैक,जानिए आप

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन तत्काल ही नहीं आगे के दिनों की आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए अपने सॉफ्टवेयर को फुल प्रूफ बनाने की हर कोशिश में जुटी है। परंतु हैकर्स कोई न कोई उपाय निकाल कर इसके सॉफ्टवेयर को हैक कर त्वरित गति से तत्काल अथवा आगे के दिनों की टिकट आसानी से बुक कर ले रहे हैं। हाल के दिनों में पकड़े गए दलालों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक रेड मिर्ची नामक साफ्टवेयर से आइआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर टिकट की बुकिंग की जा रही है। नतीजा यह हो रहा है कि आम यात्रियों को आरक्षित टिकट मिल नहीं पा रही है। इतना ही नहीं एक ओर रेलवे आम यात्रियों के लिए शॉर्ट नाम से टिकट बुक नहीं कराने का निर्देश दे रखी है जबकि दलाल आसानी से शार्ट नामों से ही टिकट बुक कर बेच दे रहे हैं। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर कश्यप ने बताया कि टिकट दलाल टीम व्यूअर पर जाकर गैरकानूनी तरीके से साफ्टवेयर खरीदते हैं। अभी अधिकांश एजेंट रेड मिर्ची नामक साफ्टवेयर खरीद कर आरक्षित टिकटों की बुकिंग कर रहे हैं। साफ्टवेयर बेचने वाले सारे इंजीनियर बंगलुरु अथवा गुजरात के हैं। सारे साफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो किसी न किसी नाम से साफ्टवेयर बनाकर बेचते हैं। अभी रेडमिर्ची और नियो के नाम से साफ्टवेयर बना रहे हैं। पहले इनके द्वारा क्रोशिया, बप्पा, ब्लैक कोबरा, लायन, रेमंड, डबल बुल आदि नाम से साफ्टवेयर का निर्माण किया जा रहा था। हर बार नाम बदल दिया जाता है। इतना ही नहीं एजेंट कई नामों से आइआरसीटीसी में अपना अकाउंट खोलकर आईडी लिए रहते हैं। आज पकड़े गए पटना ट्रैवेल एजेंसी के मालिक सतीश ने 113 नामों से आईडी बना रखा था जिससे टिकट की बुकिंग कर रहा था। एक माह के लिए 20 हजार रुपये देना होता है टिकट दलालों को बंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की कंपनी का मार्केटिंग नेटवर्क इतना तगड़ा है कि वे टिकट दलालों को घर तक साफ्टवेयर पहुंचा देते हैं। पकड़े जाने के भय से कभी भी इसकी सीधे मार्केटिंग नहीं करते हैं। टिकट दलालों को पीक सीजन में एक माह के लिए इस साफ्टवेयर की कीमत 20 हजार रुपये तक देना पड़ता है। अकेले पटना शहर में 200 से अधिक ऐसे टिकट दलाल हैं जो इस तरह के साफ्टवेयर का उपयोग कर गली-मोहल्ले में रेल टिकट बुक कर रहे हैं। टिकट के साथ ही पहचान पत्र भी बनाकर देते हैं एजेंट ट्रैवेल एजेंसियां शॉर्ट नाम से अथवा छोटे-छोटे नामों से लंबी दूरी की आरक्षित टिकटों की बुकिंग करती हैं। समय आने पर जब इसकी बिक्री करते हैं तो चार घंटे के अंदर ही टिकट खरीदने वालों के टिकट पर अंकित नामों से मतदाता पहचान पत्र बनाकर दे देते हैं। पहली नजर में कोई भी टिकट निरीक्षक इस पहचान पत्र को देखकर फर्जी नहीं कह सकता है। इस पर यात्रा करने वाले यात्री की ही तस्वीर लगी होती है। पचास लाख से अधिक की पूंजी निवेश करते हैं एजेंट टिकट दलाल दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा के साथ ही होली के लिए चार माह पूर्व से ही टिकटों की बुकिंग करके रखते हैं। इसमें वो पचास लाख रुपये से अधिक तक की राशि निवेश करके रखे रहते हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन तत्काल ही नहीं आगे के दिनों की आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए अपने सॉफ्टवेयर को फुल प्रूफ बनाने की हर कोशिश में जुटी है। परंतु हैकर्स कोई न कोई उपाय निकाल कर इसके सॉफ्टवेयर …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com