राज्य – Live Halchal

बिहार: एक के बाद एक सिलिंडर फटे, धमाकों से दहल उठा गांव
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में रविवार की शाम एक छोटी-सी चिंगारी ने भयावह रूप धारण कर लिया। एक घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया और 18 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस दौरान कई घरों में रखे घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भयंकर होती चली गई। करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दमकल की देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

डेढ़ दर्जन से अधिक घरों में लगी आग
रविवार की शाम गांव में सब कुछ सामान्य था और लोग अपने घरों में थे। तभी एक घर में चूल्हे से उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती रहीं। जैसे ही आग पास के घरों तक पहुंची, उनमें रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटने लगे। इन धमाकों ने आग को और विकराल बना दिया और देखते ही देखते डेढ़ दर्जन से ज्यादा घर आग की भेंट चढ़ गए। पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
दमकल की मदद के लिए पहले वैशाली जिले के बालोगांव से बड़ा वाहन पहुंचा और बाद में मुजफ्फरपुर से भी गाड़ी आई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहायक अग्निशमन कर्मी ने बताया कि आग चूल्हे की चिंगारी और सिलेंडर के फटने से फैली तथा वाहनों को पहुंचने में ट्रैफिक जाम के कारण देरी हुई। हालांकि, आग पर काबू पाने में हुई इस देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि अगर दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना नहीं होता। अंचल अधिकारी को घटना से अवगत करा दिया गया है और क्षति के आकलन का काम शुरू कर दिया गया है।

एमपी में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, 7 से नया सिस्टम
मध्य प्रदेश में इस बार अप्रैल की शुरुआत ही बदले हुए मौसम के साथ हो रही है। तेज गर्मी के बजाय प्रदेश में अगले चार दिन यानी 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम के साथ 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिससे मौसम का असर और बढ़ेगा।सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के करीब 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट समेत कई जिले शामिल हैं, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

पहले भी दिखा असर, ओले-आंधी ने बदला मिजाज
इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में मौसम ने तीखा रूप दिखाया। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई और लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, शिवपुरी, मंदसौर, भिंड, दतिया समेत कई जिलों में ओले गिरे, जबकि अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।हवा की रफ्तार भी कई जगह खतरनाक स्तर तक पहुंची जबलपुर में 59 किमी/घंटा, सागर में 54 और बड़वानी में 50 किमी/घंटा तक दर्ज की गई।

7 अप्रैल से नया सिस्टम होगा एक्टिव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में लगातार एक्टिव सिस्टम की वजह से मौसम अस्थिर बना हुआ है। 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम शांत नहीं रहेगा। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की गति बनी रहेगी।

गर्मी के बीच राहत, लेकिन चिंता भी
आमतौर पर अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बार-बार एक्टिव हो रहे सिस्टम की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मार्च में जहां पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं अब मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि, इस बदलते मौसम का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। फरवरी और मार्च में कई बार ओले और बारिश से गेहूं, पपीता और केले की फसलों को नुकसान हुआ है।

तापमान में उतार-चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस)
खरगोन: 37.8 (सबसे गर्म)
खंडवा: 36.1
नर्मदापुरम: 35.5
जबलपुर/दमोह: 34.5
भोपाल: 33.4
इंदौर: 32.8
पचमढ़ी: 28.6 (सबसे ठंडा)

क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि प्रदेश में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है।

MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का काफी खास रहा। यह आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा किया गया। एनएसजी कमांडोज ने अभ्यास के बीच न केवल आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि बंधकों को भी सुरक्षित छुड़ाया। कमांडोज ने ‘स्पाइडर मैन’ तकनीक का उपयोग करते हुए इमारत को घेरा और विस्फोट कर कार्रवाई की।

एंटी-टेरर ऑपरेशन के अभ्यास प्रदर्शन के दौरान इतना ही नहीं, उनके K-9 असॉल्ट डॉग ने आतंकी को जमीन पर गिराया और उसकी राइफल छीनकर ले गया। इसके अलावा कमांडोज ने कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।  इस दौरान ‘रिंग ऑफ फायर’, टाइल ब्रेकिंग और ब्लॉक ब्रेकिंग जैसे प्रदर्शन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

जवानों ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। K-9 जोरो ने अपनी कुशलता से सभी को हैरान कर दिया। आतंकियों के लिए खतरनाक इस श्वान ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर आतंकवादियों को ढूंढने में मदद की। वहीं, K-9 रोजर ने बम स्क्वाड टीम के साथ विस्फोटक का पता लगाया। उसने संदिग्ध वस्तु के पास बैठकर टीम को सतर्क किया, जिसके बाद एक्स-रे मशीन की मदद से बम को निष्क्रिय किया गया।

काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए डीपीआर तैयार- मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमांडोज की तुलना बजरंगबली से की। उन्होंने कहा कि काउंटर टेररिज्म ग्रुप (सीटीजी) बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है, जिस पर राज्य सरकार काम करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी कमांडोज ने अपनी क्षमता, योग्यता, बुद्धिमत्ता, निडरता और निर्भयता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। हमें इन पर गर्व है। भारत के ये कमांडोज देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1984 में गठित एनएसजी ने उस दौर में भी अपनी कुशलता साबित की, जब 1990 के दशक में देश के प्रधानमंत्री तक सुरक्षित नहीं थे। स्वर्गीय राजीव गांधी इसका उदाहरण हैं, जो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हमले का शिकार हो गए थे। ऐसी परिस्थितियों में हमारे सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से देश को सुरक्षा प्रदान की।

‘भारत का सुरक्षा कवच है एनएसजी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी भारत का सुरक्षा कवच है। जब भी देश किसी संकट का सामना करता है, एनएसजी कमांडोज न केवल सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों में निर्भयता का भाव भी जगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारी सेना दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमेशा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना को अपनाया है, लेकिन वेदों में भी कहा गया है कि जो जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा में उत्तर देना चाहिए। अपराध, आतंकवाद और नक्सलवाद का इस धरती पर कोई स्थान नहीं है। इसलिए जवानों के प्रशिक्षण में भी मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह सहयोग कर रही है।

‘आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 35 वर्षों से प्रदेश को प्रभावित करने वाला नक्सलवाद अब समाप्त हो चुका है। एमपी नक्सलवाद मुक्त राज्य बन गया है। इसका श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसजी के प्रदर्शन ने भोपाल की धरती को गौरवान्वित किया है। हेलीकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं बजरंगबली आ रहे हों।

उन्होंने कहा कि कालभैरव के गण यानी श्वानों ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया। हमारे ये श्वान भी देश की रक्षा में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जितनी हमारे जवान। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए भोपाल के पास तुमड़ा क्षेत्र में काउंटर टेररिज्म ग्रुप (CTG) का केंद्र स्थापित किया जाएगा।

दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह, कार्यक्रम में पहुंचे उप-राष्ट्रपति
दीन बंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल में सोमवार को आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद हैं।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 750 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर वाले घर
प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह  बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ सोमवार को झज्जर तहसील में पहुंचे। तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके, जहां मीडिया से रूबरू हुए।

सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़
चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु  की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”

श्रीयूनिवर्सिटी बनाने का सपना
अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञान को कम्बाइन किया जाएगा। यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा।

सांसारिक चीजों से दूर रहना जरूरी: अभय सिंह
उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में अभय सिंह की साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।

अभय सिंह ने फरवरी माह में की थी शादी
सूत्रों के मुताबिक अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं, दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं।

चिट्टा बिकने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं: सीएम मान ने पूरी चौकी का तबादला किया
चिट्टा बिकने की शिकायत पर कार्रवाई न करने के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस चौकी कोटशमीर का पूरा स्टाफ बदलने के आदेश दिए।

इसके बाद डीआईजी कार्यालय ने पंजाब पुलिस के आठ और पंजाब होमगार्ड के तीन कर्मियों समेत कुल 11 कर्मचारियों का बठिंडा से मानसा तबादला कर दिया। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

रविवार को रोजगार्डन के समीप आयोजित संवाद कार्यक्रम में गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लक्खा सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि इलाके में चिट्टा खुलेआम बिक रहा है लेकिन थाना सदर और चौकी कोटशमीर की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने वालों की पहचान उजागर होने से लोगों में डर का माहौल है।

शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह को सख्त निर्देश देते हुए थाने के सभी पुलिस कर्मियों को बदलने को कहा। हालांकि बाद में कार्रवाई चौकी कोटशमीर तक सीमित रही और थाना सदर के पूरे स्टाफ की बजाय केवल चौकी में तैनात कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया।

डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चौकी के सभी 11 कर्मियों को मानसा भेजा गया है। इनमें तीन एएसआई, चार सीनियर कांस्टेबल, दो महिला सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में थाना सदर के एसएचओ जसविंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हर माह तैयार की जाए रिपोर्ट

संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लंबित शिकायतों पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित मामलों की समीक्षा करें और हर माह रिपोर्ट तैयार कर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ कहा कि जनता की शिकायतों में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चौकी के सभी 11 कर्मियों को मानसा भेजा गया है। इनमें तीन एएसआई, चार सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं। -गुरप्रीत सिंह, डीएसपी, बठिंडा

पंजाब: तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना
पंजाब में आज फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

मंगलवार से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से पंजाब में दो दिन 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लेकिन मुख्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहा।

इसके कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 33.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 12.7 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 27.5 डिग्री, लुधियाना का 31.0 डिग्री, पटियाला का 32.7 डिग्री, पठानकोट का 29.0 डिग्री, बठिंडा का 31.5 डिग्री, फिरोजपुर का 28.0 डिग्री, होशियारपुर का 28.8 डिग्री और रुपनगर का 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री, लुधियाना का 17.0 डिग्री, पटियाला का 18.1 डिग्री, बठिंडा का 16.3 डिग्री, फिरोजपुर का 14.4 डिग्री और रूपनगर का 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में स्कूलों से लेकर अदालत तक को फिर आई धमकी, ई-मेल में केजरीवाल का नाम भी लिखा
जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल खुलते ही ई-मेल के जरिए डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को निशाना बनाते हुए धमकी भरा संदेश भेजा गया। ई-मेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया— “अपने बच्चों को बचाओ…”
इसके बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी चुनौती दी गई है। संदेश में 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई, हालांकि यह भी लिखा गया कि बच्चों से उनका कोई बैर नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिन्हें जांच में अफवाह या शरारत पाया गया था। फिलहाल पुलिस साइबर टीम ई-मेल की ट्रेसिंग में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिरोजपुर कोर्ट में दोपहर दो बजे तक काम बंद

फिरोजपुर कोर्ट काम्प्लेक्स को एक फिर बम से उठाने की धमकी मिली है। दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कोर्ट खाली करवाई और छानबीन शुरू कर दी है।

अमृतसर में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को धमकी

अमृतसर के कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सूचना मिलते ही शहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और व्यापक स्तर पर जांच शुरू की गई।

डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। सभी प्रभावित स्कूलों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीमों को भी तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर कर्मचारियों और छात्रों को बाहर निकालकर परिसरों की गहन जांच की गई, हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

साथ ही, साइबर सेल को ईमेल के स्रोत का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तकनीकी टीम ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि ये ईमेल कहां से और किस उद्देश्य से भेजे गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी की पहचान की गई है, जिसे दूसरे राज्य से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि ईमेल के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में गोदाम से बिक्री पर सख्त रोक, सरकार ने प्रवासी और किरायेदारों को दी है ये बड़ी राहत
दिल्ली सरकार ने पांच किलो एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ये छोटे सिलिंडर सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर आसानी से मिल जाएंगे, पते के सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। इससे प्रवासी मजदूरों, किरायेदारों और छोटे परिवारों को फायदा होगा। वहीं, दिल्ली में गोदाम से सीधे सिलिंडर बेचना पूरी तरह अवैध होगा।

सरकार ने पूरे शहर में पांच किलो एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी है। इस कदम से उन लोगों तक भी रसोई गैस पहुंचेगी, जो अब तक व्यवस्था से बाहर थे। खासकर प्रवासी मजदूरों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें पहले गैस कनेक्शन लेने में दिक्कत होती थी।

हेल्प डेस्क से मिलेगी जानकारी
प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए एचपीसीएल के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां लोगों को नजदीकी गैस एजेंसी और सिलेंडर लेने की पूरी जानकारी दी जा रही है।

गोदाम से बिक्री पर सख्त रोक
सरकार ने कहा है कि गोदाम से सीधे सिलिंडर बेचना पूरी तरह अवैध होगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सभी वितरकों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

सप्लाई सामान्य, डिलीवरी तेज
सरकार के मुताबिक दिल्ली में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार ने 4 अप्रैल के आंकड़े बताए हैं। इसदिन 1,14,679 बुकिंग हुई और 1,31,335 सिलिंडर डिलीवर किए गए। डिलीवरी बुकिंग से ज्यादा रही, जिससे साफ है कि पुरानी मांग भी तेजी से पूरी की जा रही है। फिलहाल औसतन 4.24 दिन में सिलिंडर घर पहुंच रहा है। साथ ही शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 011-23379836, 8383824659 भी चालू किया गया है।

सिलिंडर के लिए घबराएं नहीं : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग घबराएं नहीं और एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। सभी सिलिंडर समय पर घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील की है।

डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस
आज सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज, को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इस सूचना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। अभी तक की तलाशी में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कॉलेजों को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस सूचना को देखते हुए तत्काल दोनों कॉलेजों के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।