उत्तराखंड

राजनाथ सिंह ने कहा , जब भी लिखा जाएगा उत्तराखंड का इतिहास, होगा इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक विकास का जब भी इतिहास लिखा जाएगा, उसमें इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार इन्वेस्टमेंट को लेकर इतना बड़ा आयोजन हुआ है। इसके लिए सरकार बधार्इ की …

Read More »

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आर्इं शोभा डे, जानिए नाना पाटेकर को लेकर क्या कहा

प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर विवाद में तनुश्री का समर्थन किया है। शोभा डे का कहना है कि अगर नाना पाटेकर निर्दोष हैं तो साबित करके दिखाएं। कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल में पहुंची शोभा डे ने तनुश्री की हिम्मत की दाद देते हुए कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुए अन्याय को बयां नहीं किया है। अगर वे एक बड़ी स्टार होती तो उनका समर्थन करने के लिए होड़ मची रहती। लेकिन ऐसा नहीं है। उनका कहना है कि तनुश्री ने दस साल पहले भी ये शिकायत की थी। तब उनकी आवाज को दबा दिया गया। जिससे तनुश्री का करियर खत्म हो गया। इसके साथ ही उन्होंने इस विवाद से किनारा काटने पर महानायक अमिताभ बच्चन के रवैये को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड की चुप्पी को बॉलीवुड कल्चर का हिस्सा करार दिया। इस दौरान जान्हवी प्रसाद, नमिता गोखले समेत तमाम लेखक साहित्यकार मौजूद रहे। कांग्रेस के साथ खड़े रहने का मिला इनाम यह भी पढ़ें क्या था पूरा मामला गौरतलब है कि हाल ही में तनुश्री दत्ता ने हॉलीवुड में चलने वाले एक आंदोलन की तर्ज पर खुलासा करते हुए बताया था कि दस साल पहले फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ ज्यादती की थीl जिसके बाद एकबार फिर ये मामला लाइमलाइट में दोबारा आ गया।

प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर विवाद में तनुश्री का समर्थन किया है। शोभा डे का कहना है कि अगर नाना पाटेकर निर्दोष हैं तो साबित करके दिखाएं।  कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल में पहुंची …

Read More »

पर्वतारोही बछेंद्रीपाल ने गंगा सफाई के लिए स्कूली बच्चों को किया जागरूक

भारत की महिला पर्वतारोही महिला बछेंद्री पाल ने अपने गंगा सफाई अभियान के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को गंगा का महत्व और उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने के साथ ही बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पर्वतारोही ने अपने गंगा स्वच्छता अभियान के दिन शनिवार को बछेंद्री पाल अपने आठ सदस्य दल के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां में पहुंची। यहां उन्होंने भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत स्वच्छ गंगा मिशन पर छात्र-छात्राओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने भारत और गंगा को स्वस्थ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव के साथ-साथ अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को विस्तार से उल्लेख करते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गंगा के स्वस्थ रहने से ही धरती पर जीवन बचा रहेगा, वरना गंगा नहीं बचेगी तो जीवन भी एक दिन नष्ट हो जाएगा। इसलिए पर्यावरण को बचाकर आने वाले पीढ़ी विरासत में स्वस्थ जीवन देने के लिए गंगा को साफ रखना पड़ेगा। संबोधन के बाद बछेंद्री पाल ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। दिल्ली के बाद अब देहरादून में आंदोलन करेगी भाकियू यह भी पढ़ें इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय चौधरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्राथमिक विद्यालय गाड़ोवाली के प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा, जूनियर हाई स्कूल गाड़ोवाली के प्रधानाचार्य ताहिर अली, बहादरपुर जट्ट के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रवींद्र रोड आदि मौजूद रहे। शाम को बदेंद्रीपाल ने पन्ना लाल इंटर कॉलेज में चल रहे प्रेरणा कोचिंग सेंटर के छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने गंगा और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिए।

भारत की महिला पर्वतारोही महिला बछेंद्री पाल ने अपने गंगा सफाई अभियान के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को गंगा का महत्व और उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की महत्वपूर्ण …

Read More »

इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों से करार का सिलसिला जारी, इतने करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों से करार का सिलसिला जारी, इतने करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

प्रदेश में इसी सप्ताहांत से शुरू होने वाली इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों से करार का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में पर्यटन व उद्योग से संबंधित लगभग 6600 करोड़ के …

Read More »

आरटीआइ का बड़ा खुलासा: निधि खर्च करने में फिसड्डी बने सांसद

लोकसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने को कुछ ही माह शेष हैं और अब तक करीब 40 फीसद सांसद निधि जारी होना बाकी है। इसकी बड़ी वजह है कि पूर्व में जारी निधि के खर्च का उपयोगिकता प्रमाण पत्र जारी …

Read More »

उत्तराखंड: कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची हुई जारी

प्रदेश में कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई। पार्टी के करीब ढाई सौ सांगठनिक ब्लॉकों व नगरों में से 200 की सूची जारी की गई है। 203 की सूची में तीन स्थान रिक्त …

Read More »

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर किया नारेबाजी

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर किया नारेबाजी

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज को केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चकराता में नारेबाजी कर पुतला दहन किया। जौनसार-बावर परगने के कांग्रेस कार्यकर्ता चकराता में एकत्र हुए और केंद्र सरकार पर …

Read More »

BJP विधायक संजय गुप्ता के इस बयान पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिया उनका साथ…

BJP विधायक संजय गुप्ता के इस बयान पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिया उनका साथ...

लव जिहाद के बदले लव क्रांति सेना तैयार करने संबंधी लक्सर विधायक संजय गुप्ता के बयान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रावत का कहना है कि समाज में एक समुदाय …

Read More »

देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्‍द शुरू हो सकती है हल्‍द्वानी से फ्लाइट

कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्‍द्वनी से देहरादून सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। नैनी दून एक्‍सप्रेस की सौगात मिलने के बाद एयर टैक्‍सी की सुविधा भी मिल सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही हल्द्वानी से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। बुधवार को पवनहंस की राइट कंसलटेंसी की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निकट हेलीपैड को उपयुक्त माना। अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़े देश का आम नागरिक के तहत रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम संचालित की है। इसी के तहत यह प्रक्रिया चल रही है। यहां पर हेली सेवा हैरिटेज एविशन की ओर से संचालित होनी है। उड़ान शुरू होने से पहले ऑपरेशन के लिए पवनहंस को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कंपनी की राइट कंसलटेंसी की ओर से कर्नल महेश नारायण ने उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी और उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीके सकलानी के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीपेड को हेलीकाप्टर की उड़ान के लिए बेहतर पाया। बाजपेयी ने बताया कि यहां पर इस तरह की फिजिबिलिटी है कि 10-12 सीटर के दो हेलीकाप्टर एक साथ उड़ान भर सकते हैं। यह सेवा देहरादून के लिए शुरू होगी। हेलीपेड में वेटिंग लॉज बनाने आदि सुविधाओं के बारे में जायजा लिया गया। अगर यह सेवा शुरू हो जाती है, तो लोग हल्द्वानी से 2500 रुपये से कम में देहरादून पहुंच जाएंगे। सीबीआइ ने मांगी बाघों की हर मौत की अलग रिपोर्ट यह भी पढ़ें नवंबर में होगा हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल परिवहन निगम जल्द ही राज्य के छोटे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। पहले देहरादून-मसूरी रूट पर ट्रायल के बाद नवंबर में हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर ट्रायल होगा। इसमें सफलता मिलने पर कई छोटे रूटों पर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। यूओयू के 18 नए पाठ्यक्रमों को यूजीसी की मान्यता यह भी पढ़ें परिवहन निगम के अफसर लगातार हो रहे घाटे से उबरने के लिए कई योजनाएं बना रहे हैं। निगम के बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की तैयारी हो रही है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि निजी कंपनी से अनुबंध कर बसों का संचालन किया जाएगा। विभिन्न कंपनियों की इलेक्ट्रिक बसों का देहरादून में ट्रायल कराया जा रहा है। इसके बाद हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर ट्रायल होगा। इसमें बसों की तकनीकी क्षमता जांची जाएगी। जिन कंपनियो की बसें मानकों पर खरी उतरेंगी, उन्हें निविदा निकालकर आमंत्रित किया जाएगा। धीरे-धीरे छोटे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इन बसों में चालक कंपनी का रहेगा, जबकि परिचालक निगम का तैनात किया जाएगा।

कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्‍द्वनी से देहरादून सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। नैनी दून एक्‍सप्रेस की सौगात मिलने के बाद एयर टैक्‍सी की सुविधा भी मिल सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही हल्द्वानी से देहरादून …

Read More »

मौसम ने दिया साथ तो गंगोत्री हिमालय में ट्रैकिंग दलों की बढ़ी चहलकदमी

जिले के उच्च हिमालयी पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों और पर्वतारोहियों की चहल-कदमी बढ़ गई है। गोमुख ट्रैक खराब होने के बावजूद ट्रैकिंग दल लगातार गोमुख और इससे आगे तपोवन, नंदन वन, वासुकीताल तथा कालिंदी पास को जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ठंडी वादियों तक पहुंचने के लिए मौसम भी ट्रैकिंग दलों का साथ दे रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क के आंकड़ों के अनुसार हर दिन 120 से अधिक ट्रैकर एवं पर्वतारोही गोमुख ट्रैक पर जा रहे हैं। खासतौर पर रोमांच के शौकीन देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए गंगोत्री हिमालय मनपसंद सैरगाह है। पर्यटकों का सबसे प्रमुख और पसंदीदा ट्रैक गंगोत्री से लेकर तपोवन तक है। तपोवन जाने के लिए गंगोत्री से 19 किलोमीटर गोमुख तथा गोमुख से पांच किलोमीटर ग्लेशियर के ऊपर से तपोवन पहुंचा जाता है। यहां हर दिन 30 से 40 पर्यटक जा रहे हैं। इससे यहां की बर्फीली वादियां इंसानी हलचल से आबाद हो गई हैं। इसके साथ ही गंगोत्री हिमालय में शिवलिंग के आरोहण के लिए चार सदस्यीय दल, सुदर्शन के आरोहण के लिए एक जापानी महिला, सतोपंथ के आरोहण के लिए तीन सदस्यीय दल गया हुआ है। रसीले स्वाद के बावजूद हर्षिल घाटी का सेब पहचान को मोहताज यह भी पढ़ें बीते मंगलवार को इजराइल व जर्मनी के आठ विदेशी पर्वतारोहियों का दल आरोहण करके गंगोत्री लौटा, जबकि बुधवार को गंगोत्री से एक पर्वतारोही दल जोगीन चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ। स्थिति यह है कि उत्तरकाशी और गंगोत्री में पर्यटक दलों को पर्याप्त पोर्टर नहीं मिल पा रहे हैं। अधिकांश पोर्टर उत्तरकाशी से ले जाने पड़ रहे हैं। चारधामों में से एक ये धाम तरस रहा है सुविधाओं को, जानिए यह भी पढ़ें ट्रैकिंग एजेंसी संचालक जयेंद्र पंवार कहते हैं कि मौसम सही हो गया है। इसलिए ट्रैकरों तथा पर्वतारोहियों की संख्या बढ़ गई। 15 नवंबर तक कई दलों ने ट्रैकिंग के लिए संपर्क किया गया है। इसमें अधिकांश कालिंदी पास, उड़न कोल, लमखागा पास, तपोवन के लिए जा रहे हैं। ट्रैकरों व पर्वतारोहियों की बढ़ती चहल-कदमी ट्रैकिंग संचालकों के लिए अच्छी खबर है।

जिले के उच्च हिमालयी पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों और पर्वतारोहियों की चहल-कदमी बढ़ गई है। गोमुख ट्रैक खराब होने के बावजूद ट्रैकिंग दल लगातार गोमुख और इससे आगे तपोवन, नंदन वन, वासुकीताल तथा कालिंदी पास को जा रहे हैं।  पिछले …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com