उत्तराखंड – Live Halchal

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड तीन तलाक और हलाला पीड़ित बेसहारा महिलाओं को देगा मुफ्त आवास
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं की शिकार हुई महिलाओं के पुनर्वास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इन पीड़ित और बेसहारा महिलाओं को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, अगले महीने बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।

शादाब शम्स के मुताबिक बोर्ड के पास हर जिले में हजारों बीघा जमीन उपलब्ध है। इस जमीन का उपयोग जरूरतमंद महिलाओं के लिए किया जाएगा। बोर्ड की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को सख्ती से हटाया जाएगा। इसके बाद खाली कराई गई जमीनों और भवनों पर पीड़ित बेटी और बहनों का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

शादाब शम्स के मुताबिक मुस्लिम समाज में कई बार तीन तलाक के बाद पति दूसरा विवाह कर लेता है। जिसके चलते ऐसी बहनें और बेटियां दर्द और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो जाती हैं। ऐसे में यह योजना उन्हें संबल प्रदान करेगी।

इस पहल के तहत सरकार का उद्देश्य समाज की उन पीड़ित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित आशियाना देना है, जो तीन तलाक के बाद बेसहारा हो चुकी हैं। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक सरकार ने यूसीसी लागू कर तीन तकाल पर रोक लगाई है, इसके बावजूद समाज में बड़ी संख्या में इस तरह की पीड़ित महिलाएं हैं।

अभी यह योजना प्रस्तावित है, वक्फ बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। -खजानदास, मंत्री समाज कल्याण

विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ
हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। आज विश्व आयुर्वेद दिवस भी है। उन्होंने कहा कि कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कहा कि योग को दुनिया और हर घर तक पहुंचाने में जिन लोगों ने प्रयास किए, उनसे प्रेरणा लेकर भारतीय ज्ञान और परंपराओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जिन परंपराओं और जीवन पद्धतियों को अपनाया, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पतंजलि गुरुकुलम के अनुसार, पतंजलि गुरुकुलम भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है और यहां पारंपरिक वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्थान की वेबसाइट पर हरिद्वार गुरुकुलम में कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई का उल्लेख है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा और आयुर्वेद से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड में है 100 साल पुराना abandoned अस्पताल
पहाड़ों में अक्सर भूत-प्रेत व आत्माओं की कहानी सुनने को मिलती है. एक तो पहाड़ों कि आबादी इतनी घनी नहीं होती और लोग भी कहीं न कहीं थोड़ी दूर-दूर फैले होते हैं और रात के वक़्त पहाड़ों में पसरा सन्नाटा हमें ये सोचने को मजबूर कर देता है कि यहां कुछ है. बहरहाल आज की हमारी कहानी भारत के उत्तराखंड के एक छोटे से इलाके एबट माउंट (Mount Abbot) की है जहां 100 साल से भी ज़्यादा पुराना एक abandoned अस्पताल है. इसके पास डॉक्टरों के लिए बंगला या स्टाफ क्वॉर्टर भी बना हुआ है. इसमें उस वक्त ब्रिटिशर अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन अचानक एक दिन इस अस्पताल में ऐसा कुछ हुआ कि, उसके बाद से लोगों ने यहां आना बंद कर दिया और धीरे धीरे यह एक Haunted Hospital के नाम से जाना जाने लगा.

उत्तराखंड का पर्यटन विभाग कुमाऊं के औपनिवेशिक अतीत की इस दिलचस्प भूली-बिसरी निशानी को धीरे-धीरे फिर से जीवित कर रहा है, एबॉट माउंट आने वाले पर्यटकों को अब एक अनोखा हेरिटेज अनुभव मिलेगा।खूबसूरत कुमाऊं की पहाड़ियों में समुद्र तल से लगभग 6,400-7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ऐतिहासिक चर्च चीड़ और देवदार के जंगलों के बीच शांति से खड़ा है।इसे 1942 में जॉन हेरोल्ड एबॉट ने बनवाया था, जिन्होंने 20वीं सदी की शुरुआत में इस हिल स्टेशन को एक निजी यूरोपीय बस्ती के तौर पर विकसित किया था। कहा जाता है कि यह चर्च उनकी पत्नी की याद में बनाया गया था।अपने क्लासिक औपनिवेशिक अंदाज़, लकड़ी के इंटीरियर और सुंदर मेहराबदार खिड़कियों के साथ, यह चर्च ब्रिटिश-युग के हिल स्टेशनों की पुरानी दुनिया की खूबसूरती को दर्शाता है।

कभी ज़्यादातर बंद और बोर्ड से ढकी रहने वाली इस ऐतिहासिक औपनिवेशिक धरोहर को अब उत्तराखंड का पर्यटन विभाग फिर से ठीक कर रहा है। इस मरम्मत का मकसद कुमाऊं के औपनिवेशिक अतीत के इस हिस्से को फिर से जीवित करना और एबॉट माउंट आने वाले पर्यटकों के लिए हेरिटेज अनुभव को बेहतर बनाना है।

यहां मोरिस नाम के एक डॉक्टर परिवार के साथ आते हैं. उनकी डॉक्टरी काफी मशहूर थी. वह किसी भी मरीज़ को ठीक कर देते थे.  लोग उनको भगवान या जादूगर मानने लगे. शुरुआत के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक से डॉक्टर मोरिस की भविष्यवाणी मशहूर होने लगी. एक समय ऐसा आया कि डॉक्टर मोरिस मरीज़ों को देख भविष्यवाणी कर देते कि उसकी मौत इस तारीख को इतने बजे हो जाएगी और होता भी बिल्कुल वैसा ही था. गांव के लोग भोले भाले थे और अंधविश्वासी भी. उन्हें भी डॉक्टर मोरिस की बातों पर आंख बंद करके भरोसा होने लगा. कहा जाता है कि ऐसी 100 से ज़्यादा मौतें हकीकत में उसी टाइम पर उसी दिन हुईं, जो डॉक्टर मोरिस ने बताईं थीं

कहा जाता हैं की डॉ मोरिस एक बेहद काबिल और महत्वकांशी डॉक्टर थे. वह मेडिकल फील्ड में काफी आगे जाना चाहते थे. वह हमेशा यह सोचते या रिसर्च करते कि इंसान का दिल धड़कता कैसे है, इंसान का दिमाग सोचता कैसे है, क्यों इंसान के दिमाग अलग-अलग होते हैं और वो क्यों एक सा नहीं सोचते? इस तरह के सवाल डॉ. मोरिस के ज़हन में रहते थे. उनके इन्हीं बेतुके रिसर्च की वजह से मरीज़ की जान चली जाती थी. डॉ मोरिस जब मरीज़ की मौत की तारीख और समय बताते थे तो उसे अपनी एक डायरी में नोट करते और ठीक उसी समय वह उस मरीज़ को मार डालते और बाद में कमरे से सिर्फ लाश निकलती. जब डॉ. मोरिस की हरकत का खुलासा हुआ तो लोगों ने उन्हें Dr death बुलाना शुरू कर दिया. आज भी वो जगह डॉक्टर डेथ के बंगले के नाम से ही जाना जाता है.

धीरे-धीरे लोगों  ने इस अस्पताल में आना बंद कर दिया और दूसरे अस्पतालों की ओर रुख करने लगे. नए डॉक्टरों के आने के बाद भी लोग वहां जाने से बचने लगे. इस हॉस्पिटल को लेकर लोगो ने कई तरह की बातें भी शुरू कर दीं. लोग कहने लगे कि अस्पताल से रात को चीखें निकलती हैं. अजीब-अजीब परछाइयां दिखती हैं. लोगों के रोने की आवाज़ें आती हैं. बाद में अस्पताल को भूतिया घोषित कर दिया गया. इसके बाद लोगों ने अस्पताल के पास मौजूद चर्च और कब्रिस्तान में भी जाना छोड़ दिय. वर्ष 2022 में भी वो बंगला मौजूद है और आज भी लोग उससे दूर रहते हैं. बाद में इस जगह को बेचने की भी कोशिश की गई लेकिन डर के मारे किसी की हिम्मत इसे खरीदने की नहीं हुई.

खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ आज बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़  किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमारी सरकार के लिए जनहित  सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता के हितों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार निर्देशित भी किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। एक दिन पूर्व ही सीएम धामी ने NEET UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में  सख्त एक्शन लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक इस मामले में शामिल आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं और उनकी प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है।

बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना आयोजित
श्री बद्रीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया. उन्होंने ग्रामीणों को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया.

उन्होंने महोत्सव परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों की जानकारी ली और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने से सीमांत क्षेत्रों में आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा लगाई गई सैन्य प्रदर्शनी में अत्याधुनिक हथियारों एवं सैन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी युवाओं को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही उनमें राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है. सीएम ने कहा कि भगवान बद्रीविशाल की पावन धरा पर आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में सेना के वीर जवानों, अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी लोक संस्कृति में बसती है. हमारे लोक नृत्य, लोक गीत, परंपराएं और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा के लिए प्रेरित करते हैं.

सीएम ने कहा कि ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ राज्य सरकार संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है. कठिन भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली, दूरसंचार, पर्यटन एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. माणा, नीति और जादुंग जैसे सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन एवं आजीविका से जोड़ते हुए स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है. सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.