राष्ट्रीय

अभी-अभी: विवेक तिवारी की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी,डिप्टी सीएम ने पत्नी को सौंपा नियुक्ति पत्र

पिछले दिनों उत्तरप्रदेश की राजधानी में हुए गोलीकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है और आख़िरकार विवेक तिवारी की पत्नी को नौकरी मिल गई है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खुद विवेक की वाईफ को नियुक्ति पत्र देकर …

Read More »

खुद की मर्जी से रिलांयस को चुना, दासौ ने दी फ्रेंच वेबसाइट के आरोपों पर सफाई

राफेल सौदे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सौदे को लेकर फ्रेंच वेबसाइट ‘मीडियापार्ट’ के आरोप के बाद अब फ्रांसीसी कंपनी दासौ की तरफ से सफाई दी गई है। दासौ का कहना है कि …

Read More »

संत रामपाल केस में आज आएगा फैसला

सतलोक आश्रम मामले समेत कई अन्य गंभीर आरोपों में सजा काट रहे बाबा रामपाल को लेकर आज हरियाना के हिसार की एक कोर्ट एक अहम सुनवाई करने जा रही है. इस दौरान हिसार में किसी भी तरह की हिंसा के …

Read More »

ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत की जानकारी विदेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को इस मामले में अलीपुरद्वार जिले (पश्चिम बंगाल) के मदारीहाट निवासी रफीकुल इस्लाम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से रक्षा अनुसंधान …

Read More »

‘तितली’ ने लगभग 150 KM/H की रफ़्तार से ओडिशा और आंध्रा में दी दस्तक

चक्रवाती तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय तटों तक पहुंचने के बाग बंगाल की ओर बढ़ गया है. गोपालपुर में आए समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब गई. इसमें पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया …

Read More »

सेना ने मार गिराए दो आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हड़वाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल, मुठभेड़ अब भी जारी है। बता दें कि सुरक्षा बलों …

Read More »

चलती ट्रेन में चढ़ने से हुआ दर्दनाक हादसा,हुई मौत

लोगों को चेतावनी देता है कि चलती ट्रेनों में न चढ़ें। लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान पर खेलकर चलती ट्रेनों में चढ़ जाते है जिसकी वजह से जान गंवाना पढ़ती है। ऐसा ही एक हादसा मुंबई में हुआ है, …

Read More »

परमाणु क्षमतायुक्त मिसाइल की लांचिंग की खासियत को विदेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़

सेना के परमाणु शक्ति संपन्न मिसाइल की खासियत को विदेश भेजने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है। बुधवार को इस मामले में अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट निवासी रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक किट मिली है। जिसमें कुछ रेडियो एलीमेंट्स के साथ डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक नीरज कुमार द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट भी है, जिसमें एक अति शक्तिशाली मिसाइल की खूबियों का वर्णन विस्तार से है। मिसाइल की खूबियों वाली रिपोर्ट के साथ गिरफ्तार रफीकुल इस्लाम। सेना के तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह जानकारी ब्रह्मोस मिसाइल के संबंध में है, जो अभी तक परीक्षण की प्रक्रिया में है। 2020 में इसे लांच होना है। यह कार्रवाई मिलिट्री के इनपुट के आधार पर बिन्नागुड़ी स्थित मिलिट्री इंटेलीजेंस, सशस्त्र सीमा बल तथा जयगांव पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। रफीकुल से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। अभी तक उसने बताया है कि इस किट को भूटान में किसी को देना था। जयगांव के सहायक पुलिस अधीक्षक गणेश विश्वास ने बताया कि रफीकुल को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि देश की सुरक्षा के साथ हो रहे इस तरह के खिलवाड़ का खुलासा हो सके। बता दें कि अभी हाल ही में नागपुर से डिफेंस रिसर्च के वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। उत्तर प्रदेश की एटीएस ने सेना रिसर्च संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के आरोप में ही अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से मिलिट्री इंटेलीजेंस सक्रिय हुई है। ओडिशा के बालासोर में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की एक विंग है। यहां मिसाइल की टेस्टिंग भी होती है। समझा जा रहा है कि यह जो पत्र मिला है, वह ब्रह्मोस या उसकी ही तरह से किसी और ताकतवर मिसाइल की टेस्टिंग रिपोर्ट है। बता दें कि ब्रह्मोस इंटर कांटीनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। इसका निर्माण भारत और रूस दोनों मिलकर कर रहे हैं। इसकी ताकत व खूबियों की जानकारी का लीक होना बेहद ही संवेदनशील मामला है।

सेना के परमाणु शक्ति संपन्न मिसाइल की खासियत को विदेश भेजने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है। बुधवार को इस मामले में अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट निवासी रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट …

Read More »

इस प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी

ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान 'तितली' ने प्रदेश में कहर बरपा रखा है. ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान तितली के मद्देनजर जिला अधिकारियों को तैयार रहने और जान माल की हानि से बचने के लिए कहा है. तूफान 11 अक्टूबर को ओडिशा तट से गुजरने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान-विभाग (आईएफडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 11 अक्टूबर को सुबह गोपालपुर और कलिंगपत्तनम के बीच ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तट को पार करेगा. मछुआरों को नौ से 12 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्री हालात खराब हो सकते हैं. दक्षिणी ओडिशा तट के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश शुरू हो गई है और ओडिशा के तटीय इलाकों में बुधवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश व अलग-अलग जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है. गुरुवार को ओडिशा के तटीय और आसपास की अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. cyclonic storm Titli Odisha Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी से खिल उठी कश्मीर घाटी, फोटोज देखकर दिल हो जाएगा खुश मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं 45-55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के आस-पास के जिलों में 10 अक्टूबर शाम से तूफानी हवाओं के 70-80 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है

ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने प्रदेश में कहर बरपा रखा है. ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान तितली के मद्देनजर जिला अधिकारियों को तैयार रहने और जान माल की हानि से बचने के लिए कहा है. तूफान 11 अक्टूबर को ओडिशा …

Read More »

100 आवारा कुत्तों की मौत से सनसनी, लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

आमतौर पर किसी इंसान का मर्डर होता है तो उसके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाता है। लेकिन इससे उलट अगर किसी जानवर की मौत हो और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाए तो...! दरअसल, मामला हैदराबाद के घाटकेसर इलाके का है। यहां पिछले दिनों पशुओं के लिए काम करने वाली एक एनजीओ ने 100 आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घाटकेसर पुलिस ने इन कुत्तों के लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घाटकेसर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर ने बताया 'हमें कुछ कुत्तों के मृत शरीर मिले हैं, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।' इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले दिनों पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आइटी कंपनी के करीब किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा 100 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर गए थे लेकिन वहां उन्हें किसी कुत्ते की लाश नहीं मिली। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसपर कार्रवाई होगी। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आमतौर पर किसी इंसान का मर्डर होता है तो उसके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाता है। लेकिन इससे उलट अगर किसी जानवर की मौत हो और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाए तो…! दरअसल, मामला हैदराबाद …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com