करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उन चुनिंदा हीरोइनों में से एक हैं जो बढ़ती उम्र या मोटापे से घबराती नहीं हैं। वह जवान दिखने की रेस से दूर रहना पसंद करती हैं और बॉडी पॉजिटिविटी पर ध्यान देती हैं।
करीना कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में बढ़ती उम्र को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कभी उनका साइज जीरो हुआ करता था और कभी वह साइज 10 में भी रही हैं। वह सोशल प्रेशर से खुद को दूर रखती हैं।
लुक्स और मोटापे पर बोलीं करीना
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में करीना कपूर खान ने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं। मेरा साइज जीरो भी रहा और साइज 10 भी और मैं इसे स्वीकार करना चाहती हूं। बेशक फैशन और कोट्योर के मामले में मैं वही करूंगी और पहनूंगी जो मुझे उस समय महसूस हो रहा है। मैं हमेशा एक एक्टर के तौर पर पहचानी जाना चाहती हूं।”
बढ़ती उम्र से नहीं घबराती हैं करीना कपूर
करीना कपूर ने आगे कहा बताया कि बढ़ती उम्र में वह घबराहट महसूस नहीं करती हैं, बल्कि मजे कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने 40s में बहुत मजे कर रही हूं। इस साल मैं 46 की होने वाली हूं, मैं दो बच्चों की मां हूँ। मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छी दिखती हूं। आप कब तक उम्र से भागते रहेंगे?”
करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्में
करीना कपूर पिछले एक साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें सिंघम अगेन में देखा गया था। इससे पहले वह बकिंघम मर्डर्स और जाने जान में नजर आई थीं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्मों में दायरा, वीरे दी वेडिंग 2 और क्रू 2 शामिल है। क्रू 2 और वीरे दी वेडिंग 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन दायरा की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वह गोलमाल 5 में भी नजर आ सकती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal