नई दिल्ली Bollywood की देसी गर्ल गर्ल Priyanka Chopra अपने दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड भी इनकी दमदार एक्टिंग का दीवाना है।
प्रियंका ने अपने जीवन में कई अवार्डस हासिल किये। अभी हाल ही में हॉलीवुड के टीवी शो ‘क्वांटिको’ में इन्होंने एलेन पेरिश नाम की फीमेल FBI Agent की भूमिका निभाई जिसके लिए इन्हें पीपल्स चॉइस अवार्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया।
उन्होंने अपनी जिन्दगी में कई उतार चढाव देखें। कई हिट फ़िल्में भी दी तो कई फ्लॉप भी। प्रियंका किसी भी नए कलाकार के लिए प्रेरणादायक है। आज से लगभग 16 साल पहले प्रियंका को मिस वर्ल्ड का ख़िताब मिला था, प्रियंका भारत की पांचवी ऐसी महिला थी जिन्होंने यह पुरस्कार अपने नाम किया।
बता दें कि प्रियंका उस समय केवल 18 साल की थी। प्रियंका ने उस लम्हें को याद करते हुए अपने फैन्स के बीच वीडियो डाला। प्रियंका ने ट्विट करते हुए लिखा “वाओ… 18 साल की मैं, जिसे कोई आइडिया नहीं था कि उसकी जिंदगी में क्या आने वाला है… लेकिन क्या सफर रहा है।। थैंक्यू मिस वर्ल्ड 2000”
बता दें कि अभी हाल ही प्रियंका की हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच 19 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 26 मई को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका ने फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन भी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal