भाजपा ने स्टार प्रचारकों की अपनी सूची में सांसद वरुण गांधी और यूपी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष विनय कटियार को जगह नहीं दी है। पार्टी ने लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी सरीखे अपने वरिष्ठ नेताओं को भी अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। यूपी, पंजाब और गोवा के लिए चुनाव आयोग को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है। हालांकि आडवाणी और जोशी को पार्टी ने पहले ही मार्गदर्शक मंडल में डाल रखा है।अनंत कुमार, सुरेश प्रभु का नाम केवल गोवा की प्रचार लिस्ट में है। वहीं भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों में पार्टी ने केवल राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान को ही भाव दिया है। पार्टी ने यूपी और पंजाब की प्रचार लिस्ट में राजे का नाम रखा है। तो चौहान केवल यूपी में प्रचार करेंगे। इनके अलावा गोवा को छोड़ पार्टी शासित राज्य का और कोई मुख्यमंत्री प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है। यूपी के स्टार प्रचारक की सूची में भाजपा के युवा चेहरा वरुण गांधी का नाम भी नहीं है।
पंजाब के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal