दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के नतीजों पर अदाणी पावर और टाटा पावर के शेयरों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया। Q3 नतीजों के बाद अदाणी पावर के शेयर में 13% की मजबूती आई , जबकि टाटा पावर का शेयर 4 फरवरी (नतीजों की तारीख) के बाद से लगभग अपरिवर्तित है। स्टॉक्स की कीमत में उतार-चढ़ाव देखें, तो अदाणी पावर का शेयर अपट्रेंड में है। इसमें 25 फरवरी 2025 से 93.23 रुपये के 52-हफ्ते के निचले स्तर से 65% की तेजी दर्ज की गयी है। दूसरी ओर, टाटा पावर के शेयर ने दो हफ्तों में 5.31% रिटर्न को छोड़कर, पिछले दो सालों से कोई पॉजिटिव रिटर्न नहीं दिया है। ऐसे में आगे कैसी रह सकती है दोनों शेयरों की चाल, आइए जानते हैं।
फाइनेंशियली कौन बेहतर?
फाइनेंशियल तौर पर देखें, तो अदाणी पावर ने पिछले 5 सालों में 65.7% का मजबूत प्रॉफिट CAGR और 93.9% का रेवेन्यू CAGR हासिल किया है। वहीं टाटा पावर ने पिछले पाँच सालों में 84% का मजबूत प्रॉफिट CAGR और 24.5% का रेवेन्यू CAGR हासिल किया है।
मूविंग एवरेज किसका बेहतर?
अदाणी ग्रुप का यह स्टॉक सभी शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से भी ऊपर ट्रेड कर रहा है। टाटा ग्रुप का स्टॉक 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे, लेकिन 5 दिन, 10 दिन और 20 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
अदाणी पावर के शेयर का टार्गेट
शुक्रवार को अदाणी पावर का शेयर BSE पर 0.75 रुपये या 0.49 फीसदी गिरकर 152.65 रुपये पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने अदाणी ग्रुप के इस स्टॉक के लिए 177 रुपये का प्राइस टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा भाव से करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
टाटा पावर के शेयर का टार्गेट
शुक्रवार को टाटा पावर का शेयर BSE पर 1.45 रुपये या 0.40 फीसदी चढ़कर 365.75 रुपये पर बंद हुआ। नुवामा ने इस स्टॉक के लिए 388 रुपये का प्राइस टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा भाव से 6 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal