पिथौरागढ़: भारतीय सेना की मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को हौसला भी बढ़ाया। 
लेफ्टि. जनरल नेगी दस हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी पहुंचे और जवानों का हौसला बढ़ाया। यहां से उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा का हवाई सर्वे किया। उन्होंने क्षेत्र में ऑपरेशनल मुद्दों सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों की जटिल परिस्थितियों और जवानों की तैनाती के बारे में स्थानीय सैन्य अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने यूनिटों द्वारा क्षेत्र में की गई सुरक्षा तैयारियों पर संतोष जताया। इधर जिला मुख्यालय पर तीसरे दिन भी वायुसेना के बड़े विमानों ने उड़ान भरी। वायु सेना के विमान इस क्षेत्र में लगातार उड़ान भर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal