भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने मीडिया के सामने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री के लिए कुछ ऐसा कहा, जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल और भी ज्यादा बढ़ गई है।
वीरेंद्र मस्त ने बताया कि RSS के जाने-माने अर्थशास्त्री दत्तोपंत थेंगाडी ने यशवंत सिन्हा को अर्थशास्त्री नहीं बल्कि अनर्थशास्त्री कहा था। दरअसल यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल से अर्थव्यस्था में लगातार गिरावट का दौर जारी है और इसके लिए पिछली सरकारों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पॉलिसी पैरालिसिस थी, उस समय उम्मीद थी कि मोदी सरकार के आने के बाद यह खत्म हो जाएगी। हालांकि एनडीए सरकार कुछ हालात सुधरे हैं, लेकिन वह रफ्तार नहीं दिखी जो होनी चाहिए थी। अर्थव्यवस्था में गिरावट से बेरोजगारी में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मोदी सरकार पर यशवंत सिन्हा के हमले के बाद अब बीजेपी की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता और भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे तौर पर यशवंत सिन्हा को कुछ नहीं कहा, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जाने-माने अर्थशास्त्री दत्तोपंत थेंगाडी के बयान कि जिक्र करते हुए कहा कि एक बार थेंगाडी ने यशवंत सिन्हा को ‘अर्थ शास्त्री’ नहीं बल्कि ‘अनर्थ शास्त्री’ कहा था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal