सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत

सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) ने इसकी पुष्टि की है।

सीएसीए के अनुसार, मृतकों में 4 सऊदी नागरिक शामिल हैं। बाकी पीड़ितों में 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फलस्तीन और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायल गंभीर हालत में हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्राधिकरण ने बयान में कहा कि हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 309 लोग घायल हुए। सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ हो। हमले से संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

यह हमला पिछले एक हफ्ते में किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए कई हमलों में से एक है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने पड़ोसी यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से एयरपोर्ट निशाने पर हैं। 6 और 7 अक्टूबर को भी एयरपोर्ट पर हमले हुए थे, जिनमें 3 मौतें और 36 घायल हुए थे।

हमले के बाद एयरपोर्ट पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यात्रियों को निकाला गया और दर्जनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रियाद के लिए उड़ानें अन्य जगहों पर डायवर्ट की जा रही थीं।

24 घंटों में 225 उड़ानें रद
हाल के हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत भी हुई थी। उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रियाद हवाई अड्डे पर पिछले 24 घंटों में 225 उड़ानें रद हुईं।

फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा समूह और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस सहित कई कंपनियों ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट और उसके आस-पास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद की उड़ानें रद करने की अवधि बढ़ाई
पीटीआई के अनुसार, सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन रद रखने की अवधि बढ़ा दी है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 14 अक्टूबर तक, जबकि एअर इंडिया की उड़ानें 15 अक्टूबर तक रद रहेंगी। दोनों एयरलाइंस ने पहले 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद करने की घोषणा की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com