मटर-पनीर से हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें मटर-पनीर-मखाना की ये क्रीमी सब्जी

कोई खास मौका हो या त्योहार, पनीर की सब्जी हमेशा भारतीयों की पहली पसंद होती है, लेकिन अगर आप इस बार मटर-पनीर से अलग कुछ बनाना चाहते हैं, तो मटर-पनीर-मशरूम की सब्जी ट्राई करें। इस सब्जी की ग्रेवी काफी क्रीमी होती है, जिससे सब्जी का स्वाद और लाजवाब होता है।

अगर आप भी घर पर त्योहार के लिए या किसी खास मौके के लिए मटर-पनीर-मखाना बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी रेसिपी।

मटर-पनीर-मखाना की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:
पनीर- 200 ग्राम
मखाना- 1 कप
हरी मटर- 1/2 कप
फ्रेश क्रीम- 3-4 बड़े चम्मच
प्याज- 2 मध्यम
टमाटर- 2 बड़े
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
काजू- 10-12
हरी मिर्च- 1-2
जीरा- 1 छोटा चम्मच
तेजपत्ता- 1
छोटी इलायची- 2
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
कस्तूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल/घी- 3 बड़े चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

मटर-पनीर-मखाना की सब्जी बनाने की विधि:

सबसे पहले एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच देसी घी गरम करें और मखानों को धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक क्रिस्पी होने तक भून लें।

इसके बाद मखानों को निकालकर अलग रख लें और उसी कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें।

अब कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें और इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और भीगे हुए काजू डालकर 4-5 मिनट तक सॉफ्ट होने तक पकाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दें और जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

अब कड़ाही में बचा हुआ तेल या घी गरम करें और इसमें जीरा, तेजपत्ता और छोटी इलायची का तड़का लगाएं।

इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट भूनें और मिक्सी में पिसा हुआ प्याज-टमाटर और काजू का पेस्ट डालें।

इसके साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं और इन मसाले को तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लगे।

इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच फेंटी हुई फ्रेश क्रीम डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।

अब मसाले में उबली हुई या फ्रोजन मटर डालें और 1 से 1.5 कप गुनगुना पानी मिलाकर ग्रेवी को उबलने दें।

उबाल आने पर पनीर और भुने हुए मखाने डालें और धीमीआंच पर 4-5 मिनट के लिए ढककर पकाएं ताकि मखाने ग्रेवी के स्वाद को सोख लें।

लास्ट में ऊपर से गरम मसाला, हाथ से क्रश की हुई कस्तूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और 2 मिनट के लिए ढका रहने दें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com