मैच जीतने के बाद महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुलदीप यादव और तिलक वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उसने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली। इस जीत के बाद टीम इंडिया के सदस्य कुलदीप यादव और तिलक वर्मा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। महाकाल मंदिर उज्जैन में है जो इंदौर के पास है। जब भी टीम इंडिया इंदौर जाती है उसके खिलाड़ी महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कुलदीप और तिलक टीम के सपोर्ट स्टाफ के साथ दर्शन करने पहुंचे। दर्शन कर मिलती है खुशी कुलदीप और तिलक आज सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शन करने के बाद उन्हें खुशी मिलती है और जब भी मौका बनता है वह यहां आते हैं। कुलदीप ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “बहुत-बहुत अच्छा लगा। जब भी मौका मिलता है हमेशा आते हैं, भगवान के दर्शन करते हैं। बहुत खुशी मिलती है। हमारे साथ तिलक भी हैं, हमारा सपोर्ट स्टाफ भी है। उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें और भारत सभी खेलों में आगे बढ़े। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे।” भारत को मिली जीत जहां तक मैच की बात है तो भारत को इस मैच में जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 37 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com