6 साल बाद होगा Bipasha Basu का कमबैक, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर की सीरीज में हुई एंट्री

एक समय पर हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को जाना जाता था। लेकिन सिनेमा जगत से दूरी बनाने की वजह से कहीं न कहीं बिपाशा लाइमलाइट से गायब हो गई थीं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, वह बिपाशा बसु के चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद बतौर एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक संग अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलााया है। बिपाशा बसु वेब सीरीज से करेंगी कमबैक बतौर एक्ट्रेस आखिरी बार बिपाशा बसु को अभिनेता और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज डेंजरस में देखा गया था, जिसे साल 2020 में ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसके बाद साल 2022 में बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया और तब से वह अपनी लाडली के पालन-पोषण में बिजी रहीं। अब वह एक्टिंग के फील्ड में एक अनटाइल वेब सीरीज के जरिए कमबैक करने जा रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा बसु की आने वाली वेब सीरीज का निर्देशन फिल्म शाहिद के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता कर रहे हैं। बिपाशा के अलावा इस सीरीज में कटरीना कैफ के देवर यानी एक्टर सनी कौशल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसका अलावा मर्दानी 2 फेम कलाकार विशाल जेठवा इस अनटाइटल वेब सीरीज का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री बिपाशा बसु की ये कमबैक सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। मालूम हो कि बड़े पर्दे पर बिपाशा की वापसी को करीब 11 साल बीत गए हैं, आखिरी बार उनकी थिएटर रिलीज भी अलोन साल 2015 में आई थी। क्या होगी सीरीज की कहानी बताया जा रहा है कि बिपाशा बसु की इस अपकमिंग वेब सीरीज सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी आलोक लाल द्वारा लिखी गई बुक ‘द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल’ (The Barabanki Narcos: Busting India’s Most Notorious Drug Cartel) से प्रेरित एक क्राइम थ्रिलर होगी। जिसमें साल 1984 में नशे के कारोबार से जुड़े घटनाक्रम को पर्दे पर दिखाया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com