Arijit Singh को टक्कर देता था सिंगर, 13 साल पहले गाया था कल्ट सॉन्ग

साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर इस मूवी ने अपने शानदार गीतों के दम पर फैंस का दिल जीता। आशिकी 2 को गायक अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई।

लेकिन इस मूवी के लिए एक ऐसे सिंगर ने भी गाना गाया, जो उस वक्त अरिजीत भी भारी पड़ गए थे। वह गायक कोई और नहीं अंकित तिवारी हैं। एक वक्त पर लोकप्रिय सिंगर के तौर पर मशहूर होने वाले अंकित आज क्या कर रहे हैं, आइए जानते हैं-

अरिजीत सिंह पर भारी पड़े थे अंकित
आशिकी 2 के तुम ही हो… सहित कई गानों को गाकर अरिजीत सिंह ने रातोंरात शोहरत हासिल की। लेकिन इसी मूवी के सुन रहा है ना तू… जैसा कल्ट गीत गाकर अंकित तिवारी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। उस दौर में अंकित बतौर सिंगर अरिजीत से ज्यादा पॉपुलर हुए और संगीतकारों के लिए वह पहली पसंद रहते थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन का तेरी गलियां… और रणबीर कपूर का तू है कि नहीं… जैसे कई बेहतरीन गीत गाकर अंकित तिवारी ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। लेकिन फिर अंकित की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने सबकुछ बदलकर रख दिया।

विवाद ने बर्बाद किया करियर
साल 2014 में एक खबर सामने आई कि गायक की कथित गर्लफ्रेंड ने उन पर दुष्कर्म के आरोप लगाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। 3 साल तक चले कानूनी संघर्ष के बाद और सबूतों के अभाव में 2017 में मुंबई सेशन कोर्ट ने अंकित तिवारी को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कहा जाता है कि उनकी गर्लफ्रेंड की उस साजिश की वजह से अकिंत का सिंगिंग करियर बर्बाद हो गया और उन्हें पहले जैसे गानों के ऑफर मिलना बंद हो गए।

अब क्या करते हैं अंकित तिवारी
मौजूदा समय में अंकित तिवारी मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अधिक गानों के ब्रेक न मिलने की वजह से वह फिलहाल लाइव म्यूजिक कंसर्ट्स के लिए काम करते हैं। मालूम हो कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का कानपुर के रहने वाले हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com