Sapna Chaudhary के चटपटे गाने के मुरीद हुए करण जौहर, हरियाणवी गीत पर कर रहे वाइब

बॉलीवुड गाने एक तरफ जहां एक तरफ आपको सुनने में अच्छे लगते हैं वहीं हरियाणवी गानों की वाइब ही अलग होती है। हरियाणवी संगीत एक अलग ही ठेठ देसी पना होता है जो आपको अपनी ओर खींचता है। वहीं अगर उसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जैसे कलाकार हों तो फिर बात ही निराली हो जाती है। हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी के ऐसे ही एक बेहद पॉपुलर गाने चटक मटक की। इस गाने को रेणुका पवार (Renuka Panwar) ने अपनी आवाज से सजाया है।

करण जौहर जमकर कर रहे वाइब

अब आप सोच रहे होंगे की हम अचानक से हरियाणवी गाने की बात क्यों करने लगे? दरअसल करण जौहर को आजकल ये हरियाणवी देसी गाने खूब पसंद आ रहे हैं और वो अक्सर अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन्हें लगाते हैं। कॉफी विद करण सीजन 9 के एक एपिसोड में उन्होंने खुद ये बात स्वीकार भी की थी आजकल उनकी दिलचस्पी हरियाणवी गानों में बढ़ रही है और वो इस पर काम कर रहे हैं।

छह साल से कर रहा मनोरंजन

इस गाने की पॉपुलैरिटी इसका संगीत है जिसे गुलशन म्यूजिक ने दिया था। गाने के बोल बिट्टू सोरखी ने लिखे थे और इसे सपना चौधरी फिल्माया गया था। यह गाना साल 2020 में रिलीज हुआ था और आज 6 साल बाद भी स्क्रीन पर ये वहीं जादू बिखेरने में कामयाब है। इस गाने के बोल एक गांव की महिला के सजने-संवरने और उसकी मटकती चाल पर आधारित हैं। “हो गज का घूंघट काढ़ चाली, मैं तो मटक मटक गज का घूंघट काढ़ चाली,मैं तो मटक मटक”

यूट्यूब पर रच चुका है इतिहास

इस गाने ने यूट्यूब पर इतिहास रचते हुए 1 बिलियन (100 करोड़) से ज्यादा व्यूज पाने का आंकड़ा पार किया है। यह गाना यूट्यूब पर आज भी ब्लॉकबस्टर गानों की लिस्ट में गिना जाता है। सपना चौधरी के देसी डांस स्टेप्स और लटके-झटके लोगों को बेहद पसंद आए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com