बॉक्स ऑफिस के लिए वीकेंड का बहुत खास होता है क्योंकि इस वक्त में फिल्मों की कमाई जबरदस्त होती है। लोग भारी मात्रा में सिनेमाघरों में फिल्में एंजॉय करने जाते हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर पड़ता है। आइए जानते हैं ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘राजा शिवाजी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘कृष्णावतारम्’ में किसने ज्यादा दर्शक बटोरे?
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 23वें दिन, ‘भूत बंगला’ ने 4,115 शो से ₹3.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹183.63 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹154.75 करोड़ हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने 23वें दिन ₹0.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹53.00 करोड़ हो गया है। इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹236.63 करोड़ हो गया है।
‘राजा शिवाजी’ कलेक्शन
रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा (Historical Drama) सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई और इसने थिएटर्स में 9 दिन पूरे कर लिये हैं। 9वें दिन यानी शनिवार को ‘राजा शिवाजी’ ने 3,962 शो से ₹5.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.91 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹61.45 करोड़ हो गया है।
कृष्णावतारम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ (Krishnavataram Part 1: The Heart) 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये फिल्म का पहला वीकेंड है। तीसरे दिन इसने 1,713 शो से ₹2.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, अब तक भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹4.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹3.82 करोड़ हो गया है।
भूत बंगला कलेक्शन डे 23 कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये
राजा शिवाजी कलेक्शन डे 9- 5.60 करोड़ रुपये
कृष्णावतारम् कलेक्शन डे 3- 2.25 करोड़ रुपये
वैसे तो तीनों फिल्मों के कलेक्शन की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि तीनों का ही थिएट्रिकल रन टाइम अलग-अलग है। लेकिन वीकेंड के हिसाब से देखा जाए तो तीनों ने ही अपनी-अपनी जगह एक अच्छा कलेक्शन किया है।
जहां ‘भूत बंगला’ बहुत पहले रिलीज हुई है, फिल्म को लगभग 1 महीना पूरा होने वाला है लेकिन अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई जारी रखे हुए है। वहीं रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने भी 9वें दिन के हिसाब से ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। हालांकि थोड़ा और बेहतर हो सकता था। वहीं कृष्णावतारम् को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन नए सितारों से सजी फिल्म और कम मार्केटिंग के बावजूद ये कलेक्शन सराहनीय है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal