साल 1996 में आई फिल्म जुदाई का गाना ‘मुझे एक पल चैन ना आए’ (Mujhe Ek Pal Chain Na Aaye) बहुत ही इमोशन्स से भरा हुआ था। इसकी एक कहानी पर्दे पर चल रही थी तो वहीं दूसरी पर्दे के पीछे घट रही थी। गायिका जसपिंदर नरूला ने अब 30 साल बाद इसका खुलासा किया है।
ये कहानी है बोनी कपूर (Boney Kapoor), श्रीदेवी (Sridevi) और मोना शौरी (Mona Shouri) के बीच के बनते बिगड़ते रिश्तों की। जस्पिंदर उस वक्त अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’ के लिए यह गाना रिकॉर्ड कर रही थीं। उस वक्त मोना भी स्टूडियो के बाहर मौजूद थीं और फूट-फूटकर रो रही थीं।
फिल्म जुदाई के समय का है किस्सा
मोना कपूर को उसी समय बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में पता चला था और वो अंदर से बुरी तरह टूट चुकी थीं। बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए जसपिंदर ने उस गाने की रिकॉर्डिंग की यादें ताजा कीं। इस फिल्म के गाने से श्रीदेवी ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर ने अभिनय किया था।
गाने के बारे में बात करते हुए गायिका ने बताया, “मुझे बताया गया था कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जाएगा। मुझे यह भी बताया गया था कि फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि श्रीदेवी ने पैसों के लिए अपने पति को बेचने का सौदा किया था… मेरा एक कान उस समय पूरी तरह बंद था उसमें म्यूकस जम गया था। मैंने बड़ी मुश्किल से गाना गाया।”
मोना शौरी से हो गई थी जस्पिंदर की दोस्ती
उस दौरान मेरी बोनी कपूर की पत्नी मोना शौरी से अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो अपनी कई सारी बातें मेरे से शेयर करती थीं। गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने मुझे बताया था कि उनके निजी जीवन में कितनी उथल-पुथल चल रही है। जस्पिंदर ने कहा- ‘मैं मोना के बहुत क्लोज थी। मैं श्रीदेवी से भी दो-तीन बार मिली थी। मोना ने बताया कि जब मैं गाना गा रही थी तब क्या हुआ था। उन्होंने कहा- किसी का घर बन रहा था और किसी का घर टूट रहा था। मोना ने मुझसे कहा कि जब तुम अंदर गाना गा रही थी मैं यहां स्टूडियो के बाहर खड़े होकर रो रही थी क्योंकि मुझे उनके अफेयर का पता चला था।’
बोनी की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। शादी के कुछ साल बाद बोनी को अभिनेत्री श्रीदेवी से प्यार हो गया और उन्होंने 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली। इस शादी से कपल की दो बेटियां हुईं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal