मई के पहले हफ्ते में बादल छाने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। एयरपोर्ट पर 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं।
जिस कारण बारिश, आंधी, ओलावृष्टि आदि कारणों से तापमान काफी गिर गया है। मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान तीस से नीचे बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बारिश और हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई। जिस कारण लोग रेनकोट और गर्म कपड़े पहनकर आवाजाही करते दिखाई दिए।
एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17.9 दर्ज किया। जबकि 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal