वायु सेना की माइका मिसाइलों के लिए स्थानीय रखरखाव सुविधा विकसित करेगा एमबीडीए

यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के साथ माइका मिसाइलों के रखरखाव, मरम्मत और मिड लाइफ ओवरहाल (एमआरओ) के लिए स्थानीय क्षमता विकसित करने लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एमआरओ सुविधा की स्थापना, संचालन और रखरखाव भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाएगा, जिसमें एमबीडीए आवश्यक औद्योगिक मशीनरी और उपकरण, डाटा पैकेज, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

एमबीडीए ने क्या कहा?

एमबीडीए ने कहा, ”स्थानीय स्तर पर इन सुविधाओं का विकास दीर्घकालिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, आने वाले वर्षों के लिए तकनीकी विशेषज्ञता सुनिश्चित करेगा और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को विकसित करेगा, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए महत्वाकांक्षी अभियान ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है।”

यह सुविधा भारत के घरेलू रक्षा रखरखाव प्रयासों में मदद करेगी, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता और तत्परता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com