CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च, डुअल-बैंड GPS का है सपोर्ट

CMF ने जुलाई 2025 में अपने शुरुआती ग्लोबल लॉन्च के बाद, भारत में Watch 3 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और AI-पावर्ड फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। ये स्मार्टवॉच 131 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग टूल्स शामिल हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, ChatGPT इंटीग्रेशन, ट्रांसक्रिप्शन के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग और जेस्चर कंट्रोल्स भी मिलते हैं। CMF का दावा है कि Watch 3 Pro एक बार चार्ज करने पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। ये स्मार्टवॉच मेटल बॉडी, IP68 रेटिंग और Nothing X कंपेनियन एप के सपोर्ट के साथ आती है।

CMF Watch 3 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, एक लिमिटेड-टाइम लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक इस स्मार्टवॉच को 6,999 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ये डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

CMF Watch 3 Pro की अर्ली एक्सेस सेल भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। ये स्मार्टवॉच 8 मई से Flipkart और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के ज़रिए ओपन सेल में उपलब्ध होगी।

CMF Watch 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

CMF Watch 3 Pro में 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 326ppi, रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 670 निट्स तक है। ये स्मार्टवॉच Always-On Display फंक्शनैलिटी को भी सपोर्ट करती है और Watch Face Studio के जरिए 120 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस ऑफर करती है, जिनमें डायनामिक, इंटरैक्टिव, स्टैटिक, फोटो, वीडियो और AI-जेनरेटेड ऑप्शन्स शामिल हैं।

Nothing के सब-ब्रांड की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर करती है और Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ-साथ iOS 13 और उसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस के साथ भी कम्पैटिबल है। ये Nothing X एप के साथ काम करती है, जो हेल्थ इनसाइट्स, वॉच कस्टमाइजेशन, म्यूजिक मैनेजमेंट और Strava, Apple Health और Google Health Connect के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा देती है।

स्मार्टवॉच के फीचर्स में ब्लूटूथ कॉलिंग, मैसेज नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट एक्सेस, वेदर अपडेट, वर्ल्ड क्लॉक, स्टॉपवॉच, टाइमर, अलार्म, कैलकुलेटर, फ्लैशलाइट, कैलेंडर और Find My Phone की सुविधा शामिल है।

CMF Watch 3 Pro में AI-पावर्ड रनिंग कोचिंग भी शामिल है, जिसमें पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान, AI जनरेटेड पोस्ट वर्कआउट समरी, रिकवरी गाइडेंस, ट्रेनिंग लोड एनालिसिस और 5K और 10K रनिंग के लिए एड्यूरेंस प्रेडिक्शन शामिल है। ये गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जेस्चर शॉर्टकट, ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, रिकॉर्डिंग ट्रांसक्रिप्शन, जरूरी खबरों के अपडेट और 3D एनिमेटेड वार्म-अप गाइड भी ऑफर करती है।

हेल्थ और फिटनेस के लिए, CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच 131 स्पोर्ट्स मोड और 7 स्मार्ट एक्टिविटी रिकग्निशन मोड को सपोर्ट करती है। ये वॉच हार्ट रेट मॉनिटर, एन्हांस्ड स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन मेजरमेंट, स्ट्रेस ट्रैकिंग, वुमन हेल्थ ट्रैकिंग, हाइड्रेशन रिमाइंडर्स, इनएक्टिविटी अलर्ट, कैलोरी ट्रैकिंग, डिस्टेंस ट्रैकिंग और एक्टिव स्कोर मॉनिटरिंग भी करती है। ये वियरेबल L1 और L5 फ्रीक्वेंसी पर डुअल-बैंड GPS को भी सपोर्ट करती है, साथ ही GLONASS, Galileo, QZSS, और BeiDou नेविगेशन सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। इसमें लगे सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर, दिल की धड़कन का सेंसर, SpO2 सेंसर, और एक लीनियर वाइब्रेशन मोटर शामिल हैं।

CMF ने Watch 3 Pro में 350mAh की रिचार्जेबल Li-ion बैटरी लगाई है। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टवॉच आम इस्तेमाल पर 13 दिन तक, ज्यादा इस्तेमाल पर 10 दिन तक और ‘ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले’ चालू होने पर लगभग 4.5 दिन तक चल सकती है। ये भी कहा गया है कि ये पावर-सेविंग मोड में 60 दिन तक की बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग पर 17.9 घंटे तक और GPS के इस्तेमाल पर 17.2 घंटे तक चल सकती है। दावा किया गया है कि ये वॉच 99 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।

CMF Watch 3 Pro में बारीकी से तराशी गई मेटल बॉडी है, जिसके साथ रिमूवेबल लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप लगे हैं। इस स्मार्टवॉच को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस लिए IP68 रेटिंग भी मिली है। इसके डार्क ग्रे और लाइट ग्रीन वेरिएंट का साइज 258 x 47 x 14.4mm है और इनका वजन 51.9g है। वहीं, हल्के ग्रे रंग वाला वर्जन 15.2mm थिक है और इसका वजन 51g है, जबकि ऑरेंज ऑप्शन की थिकनेस 14.5mm है और इसका वजन 52.4g है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com