पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के DA और कच्चे मुलाजिमों को लेकर फैसले की उम्मीद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार, 31 अक्टूबर को पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री के नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में शामिल होने के कारण कैबिनेट बैठक का समय बदल दिया गया है।

मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली यह बैठक अब दोपहर 12 बजे के बजाय शाम 4:30 बजे होगी। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से समय में बदलाव को लेकर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। बैठक का विस्तृत एजेंडा अलग से जारी किया जाएगा।

त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और धान की खरीद से जुड़े मुद्दों पर भी संभावित फैसलों को लेकर कर्मचारियों और संबंधित वर्गों की नजरें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com