Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन पर डिस्काउंट

 अगर आप काफी समय से एक बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो यह डिवाइस आमतौर पर काफी महंगा है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अभी इस फोन पर 46% तक का सीधा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹29,999 रह गई है। इस फोन में न सिर्फ एक बड़ी बैटरी है, बल्कि इसमें AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिलता है। चलिए पहले डील के बारे में जान लेते हैं।

Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट ऑफर

हाल ही में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन Flipkart से आप सिर्फ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 46% तक की छूट दे रही है। साथ ही इस डिवाइस पर शानदार बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप ₹1,500 तक की सीधी छूट ले सकते हैं, जिससे फोन की कीमत घटकर सिर्फ ₹28,499 रह जाएगी।

साथ ही, आप इस फोन को सिर्फ ₹5,000 से शुरू होने वाली No-Cost EMI प्लान पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 21,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5 Pro 5G पिछले महीने अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ है जो एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही इस डिवाइस में 6.83-इंच की 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

डिवाइस में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो 12GB RAM, IP68/IP69 वॉटर रेजिस्टेंस और 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com