अगर आप काफी समय से ₹15,000 के बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy F17e 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस ऑफर कर रहा है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और साथ ही 6,000 mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है।
अभी यह स्मार्टफोन Flipkart पर बहुत ही किफायती कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, इस डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। आइए इस शानदार डील पर विस्तार से नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy F17e 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Flipkart पर इस शानदार सैमसंग फोन की कीमत वैसे तो ₹16,999 है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अभी इसे सिर्फ ₹14,499 में खरीदने का मौका दे रहा है। इसके अलावा, इस डिवाइस पर शानदार बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। खास तौर पर, आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹725 की छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की फाइनल कीमत घटकर ₹13,774 रह जाएगी।
साथ ही फोन पर ₹10,000 तक की एक्सचेंज छूट भी मिल रही है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा, फोन पर ₹510 से शुरू होने वाली EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे आप इस डिवाइस को बेहद किफायती कीमत पर अपना बना सकते हैं।
Samsung Galaxy F17e 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले है। यह फोन 120Hz रिफ़्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में MediaTek का Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। साथ ही इस डिवाइस के पिछले हिस्से पर डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है।
सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोम में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो, इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस बड़ी बैटरी से 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। यह डिवाइस 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal