Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट को परमिशन मिलते ही जमकर कसा तंज

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत 30 अक्टूबर को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिल्ली पुलिस से इस कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन अब किसी तरह पुलिस ने अनुमति दे दी है। अब यह पहले बनाई गई योजना के मुताबिक ही होगा। इस पूरे मामले को लेकर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया था। दिलजीत ने दिया मजेदार रिएक्शन इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, दिलजीत ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों, वायरल रील्स, ट्वीट्स और टीवी डिबेट्स पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे इन अटकलों और ऑनलाइन बहसों को एक तरफ रखें और 30 अक्टूबर को होने वाले शो में उनसे आकर मिलें। दिलजीत ने वीडियो में कहा, ‘आज कितना अच्छा दिन है! क्या अच्छा माहौल आ रहा है। मैं ये बोल रहा था कि बन गई रील्स, बन गए ट्वीट्स, हो गई आपकी न्यूजरूम की डिबेट्स। अब मिलते हैं 30 तारीख को दिल्ली में’। सिंगर ने किन लोगों पर साधा निशाना उन्होंने पूरी तस्वीर समझे बिना बहस में कूदने वाले लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘पहले समाचार पता कर लिया करो, कच्चा धुआं मारे जा रहे हो। कच्चा धुआं मारने से अच्छा है पहले बात पता कर लिया करें ऐवै डिबेट पर डिबेट करे जा रहे हैं। कॉन्सर्ट को क्यों नहीं मिल रही थी मंजूरी? दिल्ली पुलिस ने शुरू में उस कॉन्सर्ट के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला था। यह फैसला कुछ खास खतरों की जानकारी, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। इसके अलावा, 15 अक्टूबर को राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जिसके चलते भी अनुमति देने से मना कर दिया गया था। इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट चूंकि दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को अब मंजूरी मिल गई है, इसलिए दिलजीत दोसांझ भारत के सात शहरों में अपनी शानदार एनर्जी बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस टूर शेड्यूल में इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ शामिल हैं। 30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR से शुरुआत करने के बाद, दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com